नए साल पर चूल्हे की चिंगारी ने छीन ली 3 जिंदगी, आग में महिला व दो बच्ची जिंदा जली

बीकानेर। नए साल के पहले दिन राजस्थान के बीकानेर जिले के लूणकरणसर पुलिस थाना इलाके के सुरणना गांव में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई और एक महिला व दो बच्ची जिंदा जल गई।

Stoves spark snatched 3 lives on New Year, woman and two children burnt alive in fire

लूणकरणसर पुलिस थानाधिकारी ईश्वर सिंह जांगिड़ के अुनसार गांव सुरणना में शिवलाल का खेत है। खेत में टीकूराम जाट का परिवार झोपड़ी बनाकर रहता है। एक जनवरी की रात को टीकूराम की 75 वर्षीय पत्नी धाई देवी झोपड़ी में खाना बना रही थी। इस दौरान चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में धाई देवी के पास उसके रिश्तेदार हंसराज की दो बेटी 10 वर्षीय अनीता और 8 वर्षीय मोनिका भी मौजूद थीं।

तीनों को ही बचाया नहीं जा सका। जिंदा जलने से उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया और फिर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। सीआई व एसडीएम ने भी मौका मुआचना किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+