Rameshwar Bishnoi SI: राजस्‍थान पुलिस का वो कांस्‍टेबल जो सरकारी स्‍कूल-कॉलेज में पढ़कर बना RPSC टॉपर

Rameshwar Bishnoi motivational story: राजस्‍थान पुलिस सब इंस्‍पेक्‍टर भर्ती परीक्षा टॉपर (RPSC Topper) रामेश्‍वर बिश्‍नोई वर्तमान में श्रीगंगानर कोतवाली पुलिस थाने में कार्यरत हैं।

Rameshwar Bishnoi Success Story: राजस्‍थान पुलिस में उप निरीक्षक रामेश्‍वर बिश्‍नोई (Rameshwar Bishnoi Sub Inspector) की सक्‍सेस स्‍टोरी उन युवाओं के लिए मिसाल है, जिन्‍हें लगता है कि सरकारी स्‍कूल-कॉलेजों में पढ़कर या किसी एक नौकरी में करते हुए प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल नहीं की जा सकती।

Rameshwar Bishnoi motivational story

कड़ी मेहनत के दम पर कोई भी लक्ष्‍य हासिल किया जा सकता है। किसान का बेटे रामेश्‍वर बिश्‍नोई इस बात का उदाहरण है। गांव में पले-बढ़े रामेश्‍वर बिश्‍नोई वो शख्‍स हैं, जिन्‍होंने राजस्‍थान पुलिस कांस्‍टेबल से आरपीएससी की एसआई भर्ती परीक्षा में टॉपर बनने तक का सफर तय किया है।

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में एसआई रामेश्‍वर बिश्‍नोई ने अपनी सक्‍सेस स्‍टोरी शेयर की। बताया कि सामान्‍य परिवार में पैदा होने के बावजूद बड़े सपने देखे और उन्‍हें पूरा करने के लिए शादी के बाद भी किताबों से दोस्‍ती जारी रखी।

रामेश्‍वर बिश्‍नोई ने बताया कि साल 2007 में 12वीं पास करने के बाद ही राजस्‍थान पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुट गया था। साल 2008 में राजस्‍थान पुलिस कांस्‍टेबल के पद पर बीकानेर में ज्‍वाइन किया। 2013 में शादी हो गई। फिर राजस्‍थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। फील्‍ड की बजाय ऑफिस वर्क की ड्यूटी ली।

Rameshwar Bishnoi motivational story

2018 में आरएएस प्री भी पास की और राजस्‍थान पुलिस सब इंस्‍पेक्‍टर भर्ती परीक्षा भी दी। सितंबर 2020 में परिणाम आया। पूरे राजस्‍थान में एसआई टॉपर रहा। नंबर रैंक पाई। एसआई की लिखित परीक्षा में 400 में 326 अंक पाए। सफलता का मूल मंत्र ये ही है कि कड़ी मेहनत करो और अपनी तैयारी में इंटरनेट का खूब इस्‍तेमाल करो।

कौन हैं एसआई रामेश्‍वर बिश्‍नोई?

सब इंस्‍पेक्‍टर रामेश्‍वर बिश्‍नोई राजस्‍थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील के गांव कूदसु के रहने वाले हैं। 1990 में इनका जन्‍म किसान सीताराम खदाव के घर हुआ। छोटे भाई शिक्षक हैं। रामेश्‍वर वर्तमान में श्रीगंगानर कोतवाली पुलिस थाने में कार्यरत (प्रशिक्षु) हैं।

रामेश्‍वर बिश्‍नोई की शिक्षा

रामेश्‍वर बिश्‍नोई की सारी शिक्षा सरकारी स्‍कूल कॉलेज से हुई। गांव कुदूस के राजकीय उच्‍च माध्‍यमिक स्‍कूल से 53 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं, नोखा के राजकीय उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय से 12वीं, नोखा के एमएलबी सरकारी कॉलेज से बीए और बीकानेर राजकीय डूंगर कॉलेज से इतिहास में एमए किया। 57 प्रतिशत अंक पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+