राजस्थान का विक्रम सिंह पाकिस्तान की हसीना अनीता के चक्कर में भारत से कर बैठा गद्दारी
राजस्थान बॉर्डर पर महाजन आर्मी एरिया के वेट कैंटीन संचालक विक्रम सिंह को पकड़ा गया है। इस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने का आरोप है।
31 वर्षीय विक्रम सिंह पाक हैंडलर महिला अनीता के सम्पर्क में था और उसे सालभर से भारतीय सेना से जुड़ी गुप्त व संवदेनशील सूचनाएं भेज रहा था। कार्रवाई राजस्थान इंटेलिजेंस ने मिलट्री इंटेलिजेंस बीकानेर ने मिलकर की है।

मीडिया से बातचीत में एडीजी (इंटेलिजेंस) संजय अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान इंटेलिजेंस की टीमें पाकिस्तान की एजेंसियों के हैंडलरों द्वारा की जानी वाली जासूसी की तमाम गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जाती।
गिरफ्तार आरोपी विक्रम सिंह बीकानेर के डूंगरगढ़ तहसील के लाखासर क्षेत्र के गांव उपर का बास का रहने वाला है। शुरुआती जांच में सामने आया कि विक्रम सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया हैंडलर्स के निरंतर संपर्क में था।

इंटेलिजेंस जयपुर की टीम ने विक्रम सिंह की गतिविधियों पर नजर रखी तो पता चला कि यह पाकिस्तान की महिला हैंडलर अनीता के हनीट्रैप में फंसा हुआ है। सोशल मीडिया के माध्यम से पाक महिला एजेंट के संपर्क में रहकर सामरिक महत्व की सूचना साझा कर रहा है।
आरोप है कि आर्मी एरिया महाजन बीकानेर में लंबे समय से वेंट कैंटीन का संचालन करने वाला विक्रम सिंह भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां जैसे फोटोग्राफ्स, प्रतिबंधित स्थान की लोकेशन व वीडियो एवं यूनिटों व अधिकारियों की जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था।












Click it and Unblock the Notifications