BIKANER : कांग्रेस नेता पर बदमाशों ने सबके सामने बरसाई लाठियां, पैर में 10 फ्रैक्चर, देखें Viral VIDEO
बीकानेर, 8 अक्टूबर। राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कांग्रेस नेता मेघसिंह पर दिनदहाड़े हमला हुआ है। बदमाश ने सबके सामने कांग्रेस नेता मेघसिंह पर लाठियां बरसाते रहे, मगर किसी ने उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। लोग उन पर हमले का वीडियो बनाते रहे।

नोखा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेघसिंह
जानकारी के अनुसार राजस्थान के बीकानेर के नोखा में गुरुवार शाम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेघसिंह अपने परिवार के साथ करणी माता मंदिर में दर्शन करके कार में सवार होकर लौट रहे थे।

हिम्मतटसर बस स्टैण्ड के पास की घटना
रास्ते में हिम्मतटसर बस स्टैण्ड के पास बदमाशों ने सामने अपनी कार लगाकर उनकी कार रुकवाई। फिर हाथ में डंडे लेकर बदमाश कार से नीचे उतरे और मेघसिंह को कार से नीचे उतारकर उन पर हमला कर दिया।
बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की
बदमाशों को मेघसिंह पर लाठियां बरसाते देख उनके बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने बेटे के साथ भी मारपीट की। इसके बाद बदमाश मेघ सिंह को अधमरा समझकर वहीं छोड़कर भाग गए।

पत्नी पूर्व सरपंच संतोष देवी भी साथ में
कांग्रेस नेता मेघसिंह के साथ उनके बेटे के अलावा पत्नी पूर्व सरपंच संतोष देवी, बहन, चचेरा भाई और उसकी पत्नी भी मौजूद थीं। सभी उन्हें बचाने के लिए चिल्लाते रहे, मगर कोई मदद को आगे नहीं आया। सब वीडियो बनाते रहे।

सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट
बदमाशों के भाग जाने के बाद उन्हें ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां उनके पैर में दस फ्रैक्चर का पता चला है। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है। नोखा सीओ नेम सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि देर रात तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। हमला किसी पुरानी रंजिश के चलते हुआ है।

दस साल से चल रही थी रंजिश
बताया जा रहा है कि मेघ सिंह का करीब 10 साल पहले सरपंच चुनाव के दौरान विवाद हो गया था। इसके बाद से ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। काफी बार दोनों पक्षों पर हमले भी हुए हैं। कुछ दिन पहले ही एक पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर उनकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस दौरन दूसरे पक्ष के लोगों ने मेघ सिंह को नवरात्रा से पहले हमले की चेतावनी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications