बीकानेर : शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी लगने के डेढ़ माह बाद चाइनीय मांझे से कटी युवक की गर्दन कटी
बीकानेर, 11 अप्रैल। एक परिवार में सरकारी नौकरी की खुशियों की डेढ़ माह बाद ही मातम छा गया। चाइनीज मांझे ने युवक की जान ले ली। हादसा बीकानेर के सार्दुल क्लब मैदान से हॉस्टल की ओर जाने वाले रास्ते में टेलीफोन एक्सचेंज के सामने हुआ।

बीकानेर सदर सीओ सदर पवन भदौरिया ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नगर निगम के पीछे रावतों का मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय राकेश मारु के रूप में हुई है।
राकेश डेढ़ माह पहले ही अपने पिता की जगह पर शिक्षा विभाग में अनुकंपा नौकरी लगा था। पुलिस को राकेश की गर्दन में चाइनीज मांझा लिपटा मिला है।
बीकानेर में रविवार शाम 4 बजे पुलिस की एक गाड़ी सार्दुल क्लब मैदान से हॉस्टल की तरफ जा रही थी। सड़क किनारे एक युवक दर्द से तड़पता हुआ मिला। उसे तुरंत पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राकेश घर में कमाने वाला वह अकेला था। दो साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। ग्यारह महीने पहले पिता की मृत्यु हुई। डेढ़ महीने पहले ही शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में कार्यरत था।












Click it and Unblock the Notifications