BIKANER : पुलिस के सामने युवक ने अफसरों पर तान दी पिस्टल, बोला-'माथे में उतार दूंगा सारी गोली', देखें VIRAL VIDEO


Bikaner News in Hindi, बीकानेर। राजस्थान के महाजन पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक की दबंगाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक पुलिस की मौजूदगी में बिजली कर्मचारी के सिर पर पिस्तौल ताने हुए है। यह वीडियो बीकानेर में वायरल हो रहा है। वहीं इस वायरल वीडियो से पुलिस प्रसाशन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहा है।

A Man Wants to Shoot JVVNL vigilance Team in front of rajasthan Police, Pistol Video Viral

जानकारी के अनुसार ( Pitol Viral Video Bikaner ) वीडियो बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र का बतया जा रहा है। इसमें एक युवक, जो अपना नाम सहदेव सिंह बता रहा है। वहीं बिजली विभाग एक कर्मचारी कमल उसी दौरान सहदेव सिंह के घर की मीटिंग रीडिंग ले रहे थे। कई बार इस पर बिजली चोरी की शिकायत को लेकर बिजली विभाग ने नोटिस भी दिया था, मगर सहदेव सिंह नोटिस का कोई जवाब नहीं दे रहा था।

नोटिस का जवाब नहीं देने पर बिजली विभाग के अधिकारी सहदेव सिंह के घर पहुंचे, मगर उनको देखकर सहदेव सिंह भड़क गया और अधिकारियों को गालियां देने लगा। इस दौरान बनियान व नेकर पहने सहदेव पहले तो ​​विद्युत निगम की टीम को माथे में गोली मारने की धमकी देता रहा और देखते ही देखते उनसे अपनी ​बनियान में पीठ की तरह कमर में छिपाई पिस्टल निकाल ली और विद्युत निगम के कर्मचारी पर तान दी।

A Man Wants to Shoot JVVNL vigilance Team in front of rajasthan Police, Pistol Video Viral

इस दौरान बीकानेर पुलिस के जवान भी वहां मौजूद थे, मगर आरोपी को पकड़ने की वे हिम्मत ही नहीं जुटा पाए। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस में कोई शिकायत नहीं दर्ज हुई है, मगर इस व्यक्ति की दबगई को लेकर हर कोई चर्चा कर रहा है। साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+