Jawab Do Modi ji: बीकानेर आए पीएम मोदी से पोस्‍टरों के जरिए इन सवालों के जवाब मांग रही राजस्‍थान कांग्रेस

Rajasthan Congress Question to PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 हजार करोड़ के प्रोजेक्‍ट के लोकार्पण-शिलान्‍यास करने बीकानेर आए पीएम मोदी से राजस्‍थान कांग्रेस जवाब मांग रही है।

Jawab Do Modi ji Bikaner Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 8 जुलाई 2023 को राजस्‍थान के बीकानेर में हैं। पीएम मोदी यहां पर 25000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्‍ट का लोकार्पण-शिलान्‍यास करने आए हैं।

चुनावी साल में बीकानेर राजस्‍थान के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा ने जोरदार स्‍वागत किया है जबकि राजस्‍थान कांग्रेस पोस्‍टर के जरिए पीएम मोदी से कई सवाल पूछ रही हैं।

PM Modi In Bikaner

राजस्‍थान यूथ कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से #जवाब_दो_मोदी_जी हैशटेग के साथ 2 तस्‍वीरें शेयर की हैं। एक तस्‍वीर में लिखा है कि 'जवाब दो, मोदी जी...कांग्रेस सरकार ने राज्‍य सरकार के तहत आने वाले बैंकों में किसानों का 15 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया। राष्ट्रीयकृत बैंकों से किसानों की कर्ज़ माफी क्यों रोकी?
राजस्थान की जनता जवाब मांग रही है।'

राजस्‍थान यूथ कांग्रेस ने तस्‍वीर पर मोदीजी से सवाल पूछने के लिए स्‍कैनर का भी ऑप्‍शन दिया। दूसरा जवाब यह मांगा कि 'जल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली 16 राष्ट्रीय परियोजनाओं में से एक भी राजस्थान के लिए नहीं है। अजमेर रैली में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का वादा करने के बाद भी मोदी जी अभी तक चुप है। #जवाब_दो_मोदी_जी! ERCP नहर क्यों रोकी?'

बताया जा रहा है कि राजस्‍थान कांग्रेस की ओर से बीकानेर में जगह-जगह ऐसे होडिंग्‍स व पोस्‍टर लगाए हैं, जिन पर 'जवाब दो, मोदी जी' लिखा है। एक सवाल पीएम मोदी से यह भी पूछा गया है कि 'कांग्रेस सरकार की ओपीएस योजना से राज्‍य के 5.5 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। कर्मचारियों के एनपीएस का पैस कब लौटाओगे?'

राजस्‍थान कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया तस्‍वीर शेयर कर पीएम मोदी से सवाल पूछा कि 'कांग्रेस सरकार ने लम्‍पी में निशुल्‍क टीकाकरण किया। मरने वाली प्रत्‍येक दुधारू गाय पर पशुपालक को 40 हजार रुपए दिए। लम्‍पी को आपने महामारी घोषित क्‍यों नहीं किया?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+