बीकोनर: दलित युवक से कोर्ट मैरिज करने पहुंची युवती, परिजनों ने दिनदहाड़े किया अपहरण
Bikaner love marriage: दलित युवक व युवती की यह प्रेम कहानी बीकानेर के रामपुरा की है। युवती के अपहरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राजस्थान के बीकानेर में एक युवती की लव मैरिज में परिजनों ने एक एनवक्त पर एंट्री माककर उसका अपहरण कर लिया।
प्रेमी से शादी रचाने कोर्ट पहुंची युवती के दिनदहाड़े अपहरण का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के बीकानेर जिले के रामपुरा के दलित युवक मुकेश नायक व युवती के बीच एक-दूसरे से प्रेम संबंध थे। युवती के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।
युवक अपनी बहन व दोस्तों को साथ लेकर युवती के साथ शादी रचाने के लिए कोर्ट पहुंचा था। इसी दौरान वहां युवती का मामला व अन्य परिजन आ गए। युवक कोर्ट मैरिज की कागजी कार्यवाही कर रहा था।
तब युवती के परिजनों ने युवक के साथ मारपीट की और फिर जबरन युवती को कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना सोमवार की है, मगर इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार युवती के परिजनों को उसके दलित युवक के साथ प्रेम संबंधों के बारे में पता चल गया था। ऐसे में परिजनों ने उसे घर से दूर ननिहाल भेज दिया था।
ननिहाल से वह तीन दिन पहले भागकर युवक के घर आ गई थी। मारपीट व युवती के अपहरण के बाद मुकेश नायक ने बीकानेर एसपी को शिकायत देकर युवती के बारे में पता लगाने की गुहार लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications