रात को सास, ससुर व पति को नशीला पर्दाथ खिलाकर फरार हुई बहू, जानिए क्या है पूरा मामला

बीकानेर, 14 अगस्त। राजस्थान के बीकानेर जिले के खाजूवाला में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां की बहू पर आरोप है कि उसने घरेलू अनबन के चलते सास-ससुर व पति को नशीली दवा पिलाई और घर से भाग गई। पड़ोसियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तीनों को गंभीर अवस्था में खाजूवाला अस्प्ताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर खाजूवाला थानाधिकारी रमेश सर्वटा अस्प्ताल पहुँचे और मामले की जाच में जुट गए।

Daughter-in-law absconded after feeding intoxicant to in-laws and husband in Bikaner

जानकारी के अनुसार खाजूवाला के चक 8 KJD में रहने वाले बजरंग की पत्नी दुर्गा देवी लंबे समय से फलौदी स्थित अपने पीहर रह रही थी। वो नाराज होकर अपने पीहर चली गई थी। दो दिन पहले ही सास, ससुर व पति बहू दुर्गादेवी को समझा-बुझाकर वापस घर ले आए थे। लेकिन दुर्गा देवी की फिर से सास, ससुर से अनबन शुरू हो गई।

ससुराल से निकलने के लिए दुर्गादेवी ने शुक्रवार रात खाने में कुछ नशीला पदार्थ डाल दिया, जिससे सास धापू देवी, ससुर भंवराराम और पति बजरंग तीनों अचेत हो गए। अचेत होते ही दुर्गादेवी ससुराल से भाग गई।

सुबह जब पति को होश आया तो पता चला कि दुर्गा घर पर नहीं है। बाद में सास, ससुर व पति पड़ोसियों की सहायता से खाजूवाला अस्पताल पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा है। खाजूवाला पुलिस में तीनों के बयान लिए हैं। मामले की जाच में जुट गई है। वहीं, दुर्गा देवी की भी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+