बीकानेर में अग्रवाल समाज के भंडार मंत्री व्यापारी गिरिराज अग्रवाल की गोली मारकर हत्या

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। बीते तीन दिन में फायरिंग की चार घटनाएं हो चुकी हैं। बीती रात बीकानेर में पूगल रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर बीकानेर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीणा, सीओ सिटी सुभाष शर्मा, सीओ सदर पवन भदौरिया सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और ज़िलेभर में नाकाबन्दी करवाकर आरोपियों की तलाश शुरू की।

Businessman Giriraj Aggarwal shot dead in Bikaner Rajasthan

जानकारी का अनुसार बीकानेर के आचार्यों का चौक निवासी गिरिराज अग्रवाल घर में ही अगरबत्ती व माेमबत्ती बनाने का काम करते थे। अपना माल दुकानदाराें काे सप्लाई कर कलेक्शन भी खुद ही करते थे। शुक्रवार शाम को करीब आठ बजे वे दुकानदारों से कलेक्शन कर बाइक से वापस घर लाैट रहे थे। इस दौरान पूगल राेड पर माखन भाेग के पास अचानक बाइक सवार दो बदमाशों ने गिरिराज से रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया, मगर गिरिराज अग्रवाल ने इसका विरोध किया और बदमाशों से भिड़ गए।

इस दौरान बदमाशों ने गिरिराज पर फायरिंग कर दी और रुपयों से भरा बेग छीनकर फरार हो गए। बंदूक की गोली गिरिराज के सीने में लगी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। गिरिराज अग्रवाल 'अग्रवाल समाज' का भंडार मंत्री भी थे। वहीं बीकानेर में लगातार फायरिंग की घटना से लोगों में रोष व्यपात है। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में लोग कोटगेट के आगे जुट गए और टायर जलाकर पुलिस प्रसाशन के खिलाफ का विरोध जताया।

लोगों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। बीकानेर जिला कलक्टर और एसपी से अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता की, जिसमें मृतक की पत्नी को अस्थाई नौकरी, 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता व 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनने पर धरना समाप्त किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+