Ayodhya Verdict: हिन्दू-मुस्लिम लोगों ने एक-दूसरे को गुलाब का फूल भेंटकर किया अयोध्या फैसले का स्वागत

बीकानेर। अयोध्या भूमि विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा शनिवार सुबह फैसला सुनाए जाने के बाद राजस्थान के बीकानेर में धार्मिक सौहार्द व कौमी एकता ने मिशाल पेश की गई है। अयोध्या फैसले को लेकर बीकानेर के हिन्दू-मुस्लिम धर्म सम्प्रदाय के लोगों ने एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर गले लगाया और सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या फैसले का स्वागत किया।

bikaner hindu muslim offering rose flowers to each other after ayodhya verdict

बीकानेर के लोगों ने कहा कि हम सब एक हैं और भाईचारा हमेशा कायम रहेगा। बीकानेर के ह्रदय स्थल कोटगेट पर भाईचारे की मिसाल वाली यह पहल की गई। इस दौरान कोटगेट थानाधिकारी धर्म पूनिया, मुस्लिम यूनिटी के एडवोकेट जावेद कल्लर सहित बड़ी संख्या में लोग मोजूद रहे।

ayodhya verdict welcome by hindu muslim to offering rose in bikaner

इस मौके पर थाना प्रभारी धर्म पूनिया ने भी इस पहल का स्वागत किया। लोगों ने यह भी कहा कि हमारी संस्कृति भाईचारे की है। वहीं, मुसिल्म यूनिटी ऑफ़ बीकानेर की ओर से अमन और भाईचारे का पैगाम दिया गया। फैसला जो भी हो हम सबको स्वीकार करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+