बीकानेर में बोलेरो व कार की टक्कर, हादसे में अनूपगढ़ ADJ सरोज चौधरी की मौत
बीकानेर, 16 मई। राजस्थान के बीकानेर जिले के पूगल थाना क्षेत्र के नुरसर और जालवाली के बीच सोमवार सुबह बोलेरे और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें सवार महिला न्यायिक अधिकारी सरोज चौधरी की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर बीकानेर जिले के जामसर एसएचओ पवन सिंह और पूगल पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवाया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी नहर परियोजना के एक अभियंता सरकारी गाड़ी से अपने ड्राइवर के साथ नूरसर की तरफ जा रहे थे। इस बीच उनकी गाड़ी की सामने से आ रही निजी गाड़ी से टक्करा गई। उस गाड़ी में सवार एडीजे सरोज चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायलों को बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया।

बता दें कि सरोज चौधरी साल 2002 में न्यायिक सेवा में आई थीं। पहले वे बीकानेर कोर्ट में प्रेक्टिस करती थीं। हाल ही में उनका सरोज चौधरी का प्रमोशन हुआ था। उसके बाद वो अनूपगढ़ में एडीजे बनी। इससे पहले हनुमानगढ़ में भी न्यायिक अधिकारी के रूप में काम किया।
घायलों में एडीजे का ड्राइवर विक्रांत सिंह सिरोही, नहर विभाग के सहायक अभियंता शंकरलाल, ड्राइवर मलकीत सिंह शामिल है। बता दें कि सरोज चौधरी बीजेएस रामपुरिया कॉलेज के पूर्व उप प्राचार्य बीआर चौधरी की पुत्री थीं। इनका भाई चूरू में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। फ़िलहाल जयपुर में चित्रकूट कॉलोनी, वैशाली नगर में रह रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications