'गोल्ड लोन कैसे मिलेगा', पूछने के बाद बदमाश ने दोनों हाथों से तान दी बंदूक, फिर...

बिजनौर, 20 जुलाई: यूपी के बिजनौर में लूट की कोशिश की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में एक बदमाश दोनों हाथों में पिस्टल लिए फिल्मी स्टाइल में लूटपाट करना चाह रहा था, लेकिन सायरन बजते ही वह भागने लगा। इस दौरान ऑफिस के बाहर मौजूद पॉपकार्न बेच रहे होशराम ने साहस दिखाया और बदमाश को दबोच लिया। इतने में बदमाश ने फायरिंग कर दी, दहशत में आए होशराम की हार्ट अटैक से मौत हो गई और बदमाश फरार हो गया।

Recommended Video

    'गोल्ड लोन कैसे मिलेगा', पूछने के बाद बदमाश ने दोनों हाथों से तान दी बंदूक
    बदमाश ने दोनों हाथों से तानी पिस्टल

    बदमाश ने दोनों हाथों से तानी पिस्टल

    एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम को एक युवक युवक कमर पर बैग लटकाकर मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस पहुंचा और प्रबंधक अभी चौहान से गोल्ड लोन लेने की बात करने लगा। ऑफिस मे सहायक प्रबंधक अन्नत चौहान और रजनी सिंह भी मौजूद थीं। करीब 15 मिनट बात करने के बाद अचानक बदमाश ने अपने दोनों हाथों में लिए पिस्टल प्रबंधक और स्टाफ पर तान दी।

    सायरन बजते ही भागा बदमाश, पकड़ने के चक्कर में एक शख्स की मौत

    सायरन बजते ही भागा बदमाश, पकड़ने के चक्कर में एक शख्स की मौत

    युवक के हाथ में पिस्टल देखते ही सहायक प्रबंधक अन्नत चौहान ने सायरन बजा दिया। सायरन की आवाज सुनते ही बदमाश भागने लगा। इस दौरान बाहर खड़े पॉपकॉर्न बेचने वाले शख्स होशराम ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। खुद को फंसता देख बदमाश ने गोली चला दी। बताया जा है कि गोली की आवाज सुनकर पॉपकॉर्न बेचने वाले शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

    पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी

    पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी

    पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। बदमाश की पहचान कराने की कोशिश की जा रही हैं। सिविल लाइन क्षेत्र में फिनकॉर्प गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस है। पुलिस ने पॉपकार्न बेचने वाले का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में शख्स की मौत की असली वजह पता चल सकेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+