बिजनौरः परिवार के साथ जा रहा था युवक, ट्रक ने मारी टक्कर तो पिता-पुत्री की मौत

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शुक्रवार को बैराज रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक पर सवार पिता और बेटी की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पिता- पुत्री की लाश को जिला पोस्टमार्टम हाउस बिजनौर भेज दिया है। उधर गंभीर रूप से घायल पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

uttar pradesh bijnor raod accident father and daughter accident

जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के आलू वाला गांव का रहने वाले हरपाल अपनी पत्नी रजनी और मासूम बेटी आरोही के साथ शादी समारोह में शिरकत करने के लिए जा रहे थे। समारोह जनपद बिजनौर के कोतवाली देहात क्षेत्र के ककराला गांव में था। इसी दौरान बैराज रोड पर गांव हेमराज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को सामने से टक्कर मार दी। इस टक्कर में हरपाल और मासूम बच्ची आरोही की मौत हो गई। जबकि पत्नी रजनी गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रजनी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि पिता और पुत्री के शव का पंचनामा भरकर लाश को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने मृतक के घर वालों को इस घटना की सूचना दे दी है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मृतक के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ेंः बिजनौर-बहराइच के बाद सोनभद्र में मिला किशोर का जला हुआ शव, पास में पड़ा हुआ था ये सामान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+