UP News: गन्ने के खेत में मिलने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका, युवकों ने पकड़कर की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कुछ युवकों द्वारा प्रेमी-प्रेमिका के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गन्ने के खेत में प्रेमी प्रेमिका को पकड़कर प्रेमी की पिटाई करने के साथ ही युवकों ने उसने उठक बैठक भी करा रहे हैं।

इस दौरान मारपीट करने वाले युवक प्रेमी युगल को गाली भी दे रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

up-news-lover-and-girlfriend-came-to-meet-in-the-sugarcane-field-in-bijnor-video-viral

यह पूरा मामला बिजनौर जनपद के नजीबाबाद थाने का है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसे गाने के खेत में लेकर गया था। इस दौरान गांव के रहने वाले कुछ लड़कों को इसकी जानकारी हो गई। प्रेमी प्रेमिका मुलाकात कर रहे थे इसी दौरान लड़के वहां पहुंच गए।

वहां पहुंचने के बाद लड़कों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उन लोगों ने प्रेमी की पिटाई कर दी। वीडियो में दिखाई दे रहा है की लड़की और लड़का दोनों खुद को रिश्तेदार बता रहे हैं और यह भी कह रहे हैं कि दोनों शादी करना चाहते हैं। बावजूद इसके युवक उनके साथ मारपीट करते हैं।

इतना ही नहीं मनबढ़ युवकों ने गाली देते हुए उन्‍हें उठक बैठक भी कराई। इस दौरान उन लोगों ने प्रेमी प्रेमिका का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता द्वारा पुलिस से शिकायत की गई।

शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने शोएब और शहजाद समेत दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। इस घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी संजीव बाजपेई द्वारा बताया गया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, वहीं दो बाल अपचारी भी पकड़े गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फरार अन्‍य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+