Bijnor News: दोस्त ही निकला कातिल, इस सुराग से हत्यारे तक पहुंची पुलिस, जानिए पूरी कहानी
Bijnor Latest News In Hindi: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी कोई और नहीं दोस्त ही निकला। कातिल तक पहुंचने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थी। आइए जानते है पुलिस कैसे कातिल तक पहुंची और खुलासा किया।
याकूब का दोस्त नाजिम ही कातिल निकला। याकूब का एक झूठ पूरे परिवार की मौत की वजह बन गया। याकूब ने अपने दोस्त नाजिम से कहा था कि उसने घर में चोरी का सोना छुपा रखा है। इसके बाद से ही नाजिम ने पूरी साजिश रची थी। इसी वजह से उसने अपने दोस्त याकूब के माता पिता को भी मार डाला।

हत्या करने के बाद वह अपने घर भाग गया। यहां उसने कपड़ों पर लगे खून के धब्बे साफ करने के लिए बहन को कहा।
कपड़े उसकी बहन ने धोए थे। इसकी पुष्टि आरोपी की बहन ने की।
इस तिहरे हत्याकांड में नाजिम ने पेचकस, चाकू, ईंट का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला-ए-कत्ल को बरामद कर लिया है।
बुधवार को खुलासा करते हुए एसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने बताया कि मंसूर के भाई गुलाम नबी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान आरोपी नाजिम उर्फ नाजू पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला मिर्दगान का नाम प्रकाश में आया। बुधवार को स्वाट टीम और पुलिस ने नाजिम को दबोच लिया।
पूछताछ में उसने बताया कि रविवार रात को पड़ोस में शादी थी। जहां डीजे पर डांस को लेकर याकूब के साथ उसकी धक्का मुक्की हुई थी। डीजे बंद होने के बाद दोनों बाहर आए और फ्लूड का नशा किया। नशे में याकूब ने शेखी बघारते हुए झूठ बोल दिया कि उसके पास चोरी का सोना है, जो घर पर रखा है। सोना चोरी करने के लालच में नाजिम उर्फ नज्जू, याकूब के घर चला गया और वारदात को अंजमा दिया।












Click it and Unblock the Notifications