बिजनौर: डिनर में पकाने के लिए श्मशान से लाया इंसानी हाथ, पत्नी से बोला- डिनर में पकाओ

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यहां 32 वर्षीय व्यक्ति बैग में इंसानी हाथ ले आया। उसने हाथ को पत्‍नी को सौंपकर उसे डिनर में पकाने के लिए कहा। पत्नी ने जब इंसानी हाथ देखा तो वह बेहोश हो गईं। जब उसे होश आया तो महिला वहां से भागी और पड़ोसियों को पूरे मामले की जानकारी दी। पड़ोसियों ने युवक को उसी के घर में बंद किया और पुलिस को बुलाया गया। बाद में पता चला कि वह एक मुर्दाघर से इंसान के हाथ और उंगलियों को ले आया था।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम संजय है और वह टिक्कोपुर गांव का रहने वाला है। संजय शराब पीने का आदी है। वह मानिसक रूप से विक्षिप्त भी बताया जा रहा है। संजय की पत्नी के मुताबिक, शाम को वह सब्जी लेकर जल्दी लौट आया तो उसकी पत्नी खुश हो गई। रात के खाने के लिए संजय इंसान के मांस और उंगलियों को एक पॉलिथीन में भर लाया था और उसे डिनर में पकाने के लिए कहा। पत्नी ने जब इंसानी हाथ देखा तो वह बेहोश हो गईं। वहीं, संजय घर में इंसान के हाथ और उंगलियों को खाने में पका डाला।

अपने ही पिता पर हमला कर चुका है आरोपी

अपने ही पिता पर हमला कर चुका है आरोपी

महिला को जब होश आया तो वहां से भागी और पड़ोसियों को पूरे मामले की जानकारी दी। उसने पड़ोसियों के साथ-साथ पुलिस को भी सूचना दे दी। जब तक पुलिस आई, तब तक लोगों ने संजय को उसके घर में ही बंद कर दिया था। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि संजय कुछ दिन पहले अपने पिता पर भी हमला कर चुका था। संजय की बीवी इतना डर गई है कि वह अपने घर जाने को राजी नहीं है।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि, 'संजय ने नजदीकी मुर्दाघर से किसी का हाथ उठा लिया और घर लाकर उसे पकाने लगा। इस बारे में जांच की जा रही है।' एसएचओ ने बताया, 'हमने संजय के घर से इंसान का मांस बरामद किया है। संजय को हिरासत में ले लिया है। ऐसा लगता है कि गंगा किनारे जहां लाशें जलाई जाती हैं, वहीं से संजय ये मांस उठा लाया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+