Lok Sabha Chunav 2024: सांसद मलूक नागर ने BSP छोड़ RLD का दामन थामा, चौधरी जयंत सिंह ने दिलाई सदस्यता
Bijnor Lok Sabha Election 2024: बिजनौर सांसद मलूक नागर ने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बहुजन समाज पार्टी छोड़ने के बाद सांसद मलूक नागर ने राष्ट्रीय लोक दल का दामन थामा है।
गुरुवार को मलूक नागर ने बसपा को अपना इस्तीफा सौप था। इस्तीफा सौंपने के बाद वे दिल्ली स्थित राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने आरएलडी का दामन थामा।

इस दौरान जयंत सिंह ने उनके कलाई में हरे रंग का एक धाका भी बांधा। धागा बांधते हुए जयंत सिंह ने कहा कि यह हरी डोरी प्रकृति की निशानी है जो हमें धरती मां से जोड़ेगी। किसानों के प्रति हमारी जिम्मेदारी याद दिलाएगी।
बसपा ने काट दिया था टिकट
दरअसल, बहुजन समाज पार्टी इस बार बिजनौर लोकसभा सीट से मलूक नागर का टिकट काटकर चौधरी विजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बना दिया था। चौधरी विजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही मलूक नागर नाराज थे।
बसपा को इस्तीफा देते हुए मलूक नागर ने लिखा था कि हमारा परिवार पिछले 39 साल से लगातार राजनीति में सक्रिय है। कांग्रेस और बसपा से कई बार ब्लॉक प्रमुख, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सहित संसद तक पहुंचा है।
उन्होंने लिखा की 39 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि हम विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ पाए। इसके अलावा हमें लोकसभा चुनाव के दौरान भी टिकट नहीं मिला। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए लिखा कि हमने दिसंबर 2006 में बसपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
पार्टी में हम कई पदों पर रहे। हमारे परिवार की राजनीतिक और सामाजिक हैसियत या देश स्तर पर पहचान वाला कोई व्यक्ति नहीं है। जो हमारे जितना समय बसपा में रहा हो। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि मैं और मेरा परिवार इतने समय तक कई बार उतार चढ़ाव देखने के बाद बसपा पार्टी में ही रहे।












Click it and Unblock the Notifications