बेटी ने दिया बच्चे को जन्म तब हुआ पिता की करतूत का ऐसा खुलासा कि चौंक गए लोग
बिजनौर। बिजनौर जिले के नांगलसोती थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वो हैरान रह गया। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी अविवाहित बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामला तब खुला जब पीड़ित बेटी को बच्चा हुआ। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच जारी होने की बात कह रही है।

लगातार करता रहा दुष्कर्म
बिजनौर जिले के नांगलसोती थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति की दो शादियां हुई है। वह अपनी अविवाहित बेटी से लगातार दुष्कर्म करता आ रहा था। जिसके चलते बेटी गर्भवती हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को बेटी को समय से पहले ही डिलवरी हो गई। जानकारी होने पर पूरे क्षेत्र में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

पंचायत में बेटी ने पिता पर लगाया आरोप
इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। जानकारी के अनुसार पंचायत में आरोपी ने अपने एक रिश्तेदार पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। लेकिन, बेटी ने लोगों के सामने बाप पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया। जिसके बाद पंचायत ने पांच लोगों को नामित कर इस मामले में थाने पहुंचकर एक तहरीर दी।

कार्रवाई की गई मांग
तहरीर में आरोपी के इस कुकर्म के चलते गांव का माहौल बिगड़ने का अंदेशा जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। उधर नवजात को किसी को बेच देने की चर्चा भी काफी जोरों पर रही। रात में ही नवजात को किसी को दे दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के समय नवजात आरोपी के घर पर नहीं था। बाद में मामला उछलने पर नवजात को वापस लाया गया।












Click it and Unblock the Notifications