Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भूखे सुअर को गाय ने पिलाया दूध, गोमाता की ममता का वीडियो हुआ वायरल

बिजनौर। गाय की पूजा करना हमारे देश में संस्कृति का हिस्सा है। कई त्योहारों पर लोग गाय का चित्र रखकर भी पूजा-अर्चना करते हैं। गाय से जुड़ी कई कहानियां धार्मिक ग्रंथों और पुराणों में मिलती हैं जिसके चलते आज भी कई मायनों में उन्हें शुभ माना जाता है। कई लोग उसे गोमाता भी कहते हैं। एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि गाय में कितनी ममता होती है।

cow feeding a pig with her milk, viral video

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गाय की ममता का एक अद्भुत वीडियो सामने आया है। एक गाय सुअर को अपना दूध पिलाती नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बारिश हो रही है और गाय एक जगह खड़ी हुई है, बगल में सुअर बड़े आनंद से उसका दूध पी रहा है।

लोगों ने इस दृश्य को मोबाइल में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाय सुअर का ये वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि जहां-जहां गाय जाती है, सुअर उसके पीछे-पीछे लग जाता है। क्षेत्र में यह वीडियो कौतूहल का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+