यूपी में बुलडोजर से बेटी को न्याय : ससुराल में एंट्री के लिए मंगवा लिया Bulldozer, जानिए क्या हुआ फिर ?

बिजनौर, 30 अगस्त: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल तो खूब किया गया, लेकिन पहली बार पुलिस ने इसका इस्तेमाल एक महिला की मदद करने के लिए किया। महिला को उसके पति ने दहेज के लिए घर से बाहर निकाल दिया था। मामला बिजनौर जिले का है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद बहू पुलिस फोर्स के साथ अपने ससुराल पहुंची थी। जब ससुरालवालों ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया तो उसे खुलवाने के लिए बुलडोजर बुलाना पड़ा। बुलडोजर के खौफ में ससुरालवालों ने तुरंत दरवाजा खोल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला को ससुराल छोड़कर बकायदा सुरक्षा मुहैया कराई है।

दहेज के लिए महिला को घर से निकाला

दहेज के लिए महिला को घर से निकाला


बिजनौर के हल्दौर इलाके के हरिनगर गांव में हरी सिंह ने अपनी बेटी नूतन मलिक की शादी हिंदू रिवाज़ के तहत रोबिन से 1 मार्च 2017 को की थी। शादी के कुछ समय तक सब कुछ सही था, लेकिन बाद में ससुरालवाले तरह तरह की डिमांड करने लगे। आरोप है कि ससुरालवालों ने पांच लाख कैश और बोलेरो गाड़ी की मांग की। दहेज की डिमांड पूरीन कर पाने पर रोबिन ने नूतन को मारपीट करके घर से निकाल दिया।

लंबी लड़ाई के बाद महिला को कोर्ट से मिला इंसाफ

लंबी लड़ाई के बाद महिला को कोर्ट से मिला इंसाफ

पीड़िता ने पुलिस के बाद बिजनौर कोर्ट की शरण ली, लेकिन ससुरालवाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसके बाद पीड़िता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लंबी लड़ाई लड़ने के बाद महिला को कोर्ट से इंसाफ मिला। जज ने ऑर्डर किया कि पीड़ित महिला अपने वैवाहिक घर में रहेगी। साथ ही लोकल पुलिस सुरक्षा मुहैया कराएगी। कोर्ट के आदेश के बाद नूतन अपने ससुराल पहुंची, लेकिन ससुरालवालों ने गेट खोलने से ही इनकार कर दिया।

ससुराल का गेट खोलने के लिए लेना पड़ा बुलडोजर का सहारा

ससुराल का गेट खोलने के लिए लेना पड़ा बुलडोजर का सहारा

इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अफसरों और अन्य प्रशासनिक अफसरों को हाईकोर्ट का आदेश दिखाया, जिसके बाद तमाम अफसर महिला के साथ उसके ससुराल पहुंच गए। पुलिस-प्रशासन के साथ घंटो नोकझोंक के बावजूद पति व परिजनों ने गेट नहीं खोला। काफी गहमागहमी के बाद पुलिस को मजबूरन गेट तोड़ने के लिए बुलडोजर मंगाना पड़ा। घर के बाहर बुलडोजर खड़ा देखकर ससुरालवाले खौफ में आ गए और तुरंत घर का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पीड़ित महिला का ससुराल में प्रवेश कराकर बाकायदा सुरक्षा भी मुहैया करा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+