बिजनौर: सुहाग सेज पर पति का सिर फोड़ प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, रुपए और जेवर भी ले गई साथ

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक हैरान करने देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक नई नवेली दुल्हन ने सुहाग सेज पर जो कारनामा किया, उससे हर कोई हैरान है। तो वहीं, अब पीड़ित परिवार ने नई नवेली दुल्हन के खिलाफ पुलिस स्टेशन में तहरीर दी है। इतना ही नहीं, पीड़ित परिजनों ने बताया कि दुल्हन अपने पति का सिर फोड़कर करीब दो लाख के जेवर व बीस हजार रुपये की नकदी लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई।

Bijnor News: bride ran away with lover after attack her groom on suhagrat

ये मामला बिजनौर थाना क्षेत्र के कुंड़ा खुर्द गांव का है। गांव निवासी एक युवक की शादी दो दिन पूर्व हरिद्वार की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। मंगलवार की रात को इनकी सुहागरात थी। परिजन नई नवेली दुल्हन के कमरे में दूल्हे को भेजकर परिवार के लोग भी सो गए। आधी रात को सुहाग की सेज पर ही दुल्हन ने पति का सिर फोड़कर बेहोश कर दिया। दुल्हन सोने का टीका, चेन अंगूठी, हार चांदी की पाजेब और बीस हजार रुपये की नकदी के अलावा महंगा मोबाइल लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई।

होश में आने पर दूल्हे ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुल्हन व उसके प्रेमी की तलाश की, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। हलका दारोगा राजकुमार वर्मा ने बताया कि घटना हुई है। हालांकि, अभी तक इस घटना की तहरीर नहीं मिली है। कहा कि घटना को पूरी प्लानिंग के साथ लुटेरी दुल्हन ने अंजाम दिया है। वहीं, अब ये घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+