Bijnor news: अंतरराष्ट्रीय निवेश की ओर बढ़ रहा यूपी! बेल्जियम की कंपनी करेगी बड़ा निवेश, जानें डिटेल
Bijnor news: बिजनौर जिले के महमूदपुर गांव में एक ऐतिहासिक क्षण होने जा रहा है, जब बेल्जियम की राजकुमारी एग्रिस्टो मासा अपने 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां आएंगी। वे एग्रिस्टो मासा पोटैटो प्लांट की दूसरी यूनिट का शिलान्यास करेंगी, जहां फ्रोजन फ्रेंच फ्राई का उत्पादन होगा।
इस मौके पर बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी इस भव्य आयोजन में शामिल होने की संभावना है, जिससे प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है।

इंडस्ट्री मैदान में चार हेलीपैड बनाए गए हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इस परियोजना से स्थानीय किसानों और आलू उद्योग को बड़ा फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बेल्जियम की कंपनी का बिजनौर में विस्तार
बिजनौर स्थित एग्रिस्टो मासा पोटैटो प्लांट दुनिया का पहला आलू पाउडर बनाने वाला प्लांट है। यह प्लांट फ्रांस, इंग्लैंड, जर्मनी, इटली, कनाडा, मलेशिया, अर्जेंटीना, वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों में अपने उत्पाद निर्यात करता है। 2019 में स्थापित इस इंडस्ट्री के कारण आसपास के जिलों के किसानों ने गन्ने की खेती छोड़कर आलू उत्पादन पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।
इस नई यूनिट के लगने से क्षेत्र में आर्थिक विकास को और अधिक गति मिलेगी। इससे हजारों किसानों को फायदा होगा, क्योंकि कंपनी किसानों से सीधे अनुबंध कर उन्हें बीज, खाद और अन्य संसाधन उपलब्ध कराती है। इसके बदले में कंपनी उन्हें बाजार से बेहतर दाम पर नगद भुगतान भी करती है, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
पोटैटो प्लांट से किसानों को फायदा
बिजनौर में एग्रिस्टो मासा कंपनी की नई यूनिट शुरू होने से स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। कंपनी के विस्तार से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है। इसके अलावा, यह क्षेत्र उत्तर भारत के सबसे बड़े आलू प्रोसेसिंग हब के रूप में उभरेगा, जिससे कृषि क्षेत्र को भी नई ऊंचाई मिलेगी।
राजकुमारी एग्रिस्टो मासा के इस दौरे को बिजनौर के औद्योगिक और कृषि विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल बिजनौर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में आलू प्रसंस्करण उद्योग को नई पहचान मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications