बिजनौर: अंगोछे से लटका मिला युवक का नग्न शव, भड़के कांवड़ियों ने की जमकर तोड़फोड़

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक युवक का नग्न शव आम के बाग में पेड़ पर अंगोछे से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस आनन फानन में शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया। वहीं, शव मिलने के बाद कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया। दरअसल, शव से करीब पचास मीटर दूर एक बैग और कांवड़ भी रखी थी। कांवड़ियों ने शव किसी कांवड़िये का होने और हत्या के बाद शव लटकाने की आशंका जताते हुए नहटौर-कोतवाली मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस से कांवड़ियों की नोकझोंक और हाथापाई भी हुई। मौके पर आइजी रमित शर्मा भी पहुंच गए। तीन घंटे के हंगामे के बाद पुलिस के समझाने पर कांवड़िये शांत हुए। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

After a body was recovered in Bijnor, Kanwaris cut the ruckus

जानकारी के मुताबिक, घटना बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र की है। यहां एक आम के बाग में पेड़ से एक युवक का शव लटका था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे किसी ग्रामीण ने शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। उसके दोनों घुटने जमीन पर टिके हुए थे, जिसके चलते हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई जा रही है। शव अंगोछा से लटका होने के कारण कांवड़िये मौके पर जमा होने शुरू हुए तो पुलिस ने आनन-फानन में शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

इसके बाद मौके पर जमा सैकड़ों की संख्या में कांवड़ियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस से कई बार झड़प भी हुई। सीओ धामपुर महावीर सिंह रजावत ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कराने और आरोपी को सजा देने के आश्वासन पर कांवड़ियों ने जाम को खोल दिया, लेकिन भीड़ में शामिल कुछ कांवड़ियों ने दोबारा से हल्दौर चौराहे पर जाम लगा दिया। कांवड़िया शनाख्त के लिए शव को मौके पर मंगवाने की मांग कर रहे थे। कांवड़ियों ने शव मंगवाने के लिए दो जगह जाम लगा दिया। किसी भी वाहन को सड़कों से गुजरने नहीं दिया। करीब ढाई-तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि शव किसी कांवड़िया का नहीं है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+