Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिजनौर: तीन बच्चों के साथ मां ने लगाई नहर में छलांग, एक बच्चे की मौत, महिला और दो बच्चे लापता

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक मां ने बेहद खौफनाक कदम उठाया है। दरअसल, यहां एक महिला अपने तीन छोटे बच्चों को लेकर नहर में छलांग लगा दी। महिला के बच्चों के साथ नहर में छलांग लगाने की सूचना लोगों ने पुलिस की और एक बच्चे को बच्चा लिया। लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि महिला और दो बच्चों की तलाश अभी जारी है।

 A woman jumped into the canal with her three children in Bijnor district of Uttar Pradesh

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला किरतपुर थाना क्षेत्र के भरेकी गांव का है। यहां गांव निवासी सुनीता (25 वर्ष) पत्नी गौरव मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने तीन बच्चों ललित (5 वर्ष), दीपक (3 पर्ष) और आकांशु (3 माह) को साथ लेकर गांव से करीब सौ मीटर दूरी पर बह रही नदी पर पहुंची और पुल से तीनों मासूम बच्चों समेत नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे दो युवक महिला को नदी में कूदते देख दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी।

युवकों ने मासूम दीपक को तो बचा लिया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण बाकियों को नहीं निकाल पाए। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने गोताखोरों की टीम बुलाकर महिला और बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। गांव वाले पारिवारिक कलह को घटना का कारण बता रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है। ग्रामीण तथा पुलिस नहर में महिलाओं बच्चों की तलाश कर रहे हैं। लेकिन पानी का बहाव बहुत तेज होने के कारण ढूंढने में परेशानी हो रही है। पुलिस नहर का पानी रुकवाने का प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार को भी इसी नहर में ग्राम गजरौला निवासी महेंद्र भी पारिवारिक विवाद में गंग नहर में कूद गया था। जिसका शव गुरुवार को घटनास्थल से 500 मीटर आगे नहर में एक गड्ढे में फंसा हुआ मिला था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+