Bihar News: ज़हीर इक़बाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी का विरोध, इस हिंदू संगठन ने पोस्टर जारी कर दी ये चेतावनी

Sonakshi Sinha Wedding: बिहार के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और दिग्गज नेता शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के सांसद) की बेटी की शादी का बिहार में विरोध शुरू हो गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता ज़हीर इक़बाल की शादी को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स वायरल हो रहे थे, शादी के विरोध और पक्ष में बयानबाज़ी हो रही थी। शादी की तमाम तरह की चर्चाओं के बीच सोनाक्षी और ज़हीर ने बांद्रा के एक अपार्टमेंट में शादी रचा ली। अब बिहार की राजधानी पटना में शादी का विरोध शुरू हो गया है।

Zaheer Iqbal Aur Sonakshi Sinha Ki Shadi ka Virodh Hindu Shiv Bhawani Sena Ne di Chetavani

सोशल मीडिया के बाद अब राजधानी पटना की सड़कों पर शादी के विरोध में पोस्टर चस्पा किए गए हैं। बिहार की हिंदू शिव भवानी सेना ने पोस्टर के ज़रिए विरोध जताते हुए इसे लव जिहाद को बढ़ावा बताया है। HSBS पोस्टर चस्पा कर सीधे धमकी भरे लहजे में कहा कि बिहार में सोनाक्षी सिन्हा (शत्रुध्न सिन्हा की बेटी) को घुसने नहीं देंगे।

पटना में चस्पा किए गए पोस्टर में शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल तस्वीर के साथ लिखा गया है कि, ज़हीर इक़बाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी लव जिहाद को बढ़ावा। पूरे देश को इस्लामी करण करने की कोशिश।

शत्रुघ्न सिन्हा जी शादी के फ़ैसले पर फिर से विचार करें, नहीं तो अपने बेटों लव और कुश के घर रामायण का नाम तुरंत बदलें, इससे हिंदू धर्म का अपमान हो रहा। हिंदू शिव भवानी सेना सोनाक्षी सिन्हा को बिहार में घुसने नहीं देगी।

आपको बता दें कि 37 वर्षीय सोनाक्षी सिन्हा और 35 वर्षीय ज़हीर इकबाल ने अपने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में बांद्रा के एक अपार्टमेंट में शादी रचाई है। दोनों की शादी सुर्खियों में छाई हुई है, वहीं शादी को लेकर तरह-तरह की बातें भी हो रही हैं। इसी क्रम में हिंदू शिव भवानी सेना ने साफ लफ्ज़ों में चेतावनी भार पोस्टर राजधानी पटना में चस्पा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+