Bihar News: देह व्यापार में जबरन धकेली जा रही लड़कियां, दूसरे प्रदेशों से लाकर करवाया जा रहा ‘गोरखधंधा’
Bihar के विभिन्न जिले में दूसरे प्रदेशों से लाकर लड़कियों को जबरन देह व्यापार के गोरख धंधे में धकेलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

Sex Racket In Bihar: बिहार के विभिन्न जिलों में काम दिलवाने के नाम पर लड़कियों को ज़बरदस्ती देह व्यापार के धंधे में धकेला जा रहा है। इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, ताजा मामला बिहार के अरवल जिले से सामने आया है।
अरवल के रेड लाइट एरिया (जनकपुर धाम, सदर थाना क्षेत्र) में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। पुलिस ने 12 महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि, दूसरे प्रदेशों से थियेटर के नाम पर लाई लड़कियों से जबरन देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है।
बंगाल, झारखंड, ओडिशा और विभिन्न प्रदेशों से लड़कियों को थिएटर में काम दिलवाने के नाम पर लाकर ज़बरदस्ती देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया जा रहा है। पहले तो उन्हें शादी समारोह और दूसरे कार्यक्रमों में भोजा जाता था, बाद में उनके साथ मारपीट कर जबरन देह व्यापार में धकेल दिया।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात छापेमारी की थी, पुलिस को देखते ही लड़किया भागने की कोशिश करने लगी। पुलिस ने लड़कियों के बयान के आधार पर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं लड़कियों का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद उनकी डिटेल्स निकाली।
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पीड़ित लड़कियों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ितों का मेडिकल टेस्ट और पहचान के बाद उन्हें छोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications