Financial Fraud : ब्याज के लालच में आप भी तो नहीं हो रहे ठगी का शिकार, करोड़ों रुपए का लग सकता है चूना
Bihar News: फ़र्ज़ी फाइनेंस कंपनी बनाकर ठगी करने वाले 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Bihar Police ने दिल्ली से 3 पांच करोड रुपये की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने फ़र्ज़ी फाइनेंस कंपनी कंपनी बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। 8 मई को बिहार पुलिस (दरभंगा) ने दिल्ली पुलिस की मदद से गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
अमित कुमार (सदर एसडीपीओ) ने मंगलवार को मीडिया से मुखातिब होकर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर 5 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया था। शातिर लोगों को पांच करोड़ रुपए का चूना लगा कर फरार हो गए थे।
रंजीत पासवान (रत्नोपट्टी निवासी) ने नगर थाना में 2020 शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के आरोप लगाया था कि कंपनी ने ज्यादा ब्याज का लालच देकर रुपये लिए थे। ब्याज ज्यादा मिलने की लालच में कई लोगों ने रुपये दिए, जब भुगतान का वक्त आया तो कंपनी बहाना बनाते रही। एक दिन सभी लोग दफ्तर में ताला लगाकर भाग गए।
वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार के निर्देश पर जांच टीम का गठन किया गया। सागर कुमार (सिटी एसपी) के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की गई। दरभंगा पुलिस ने दिल्ली से आरोपियो को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कंपनी से संबंधित दस्तावेज़, 36 विभिन्न बैंक के चेक बुक, 1 लैपटाप, 4 हार्ड डिस्क, 26 मुहर बरामद हुए हैं।
आरोपित मुजफ्फरपुर जिला के मोरनिष्फ गांव (मनिहारी थाना क्षेत्र) का निवासी राम चौधरी का बेटा सोनू कुमार चौधरी, सुनीता चौधरी (अनिल चौधरी, स्वर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष की पत्नी) हैं। यह लोग पीड़ित के गांव के ही हैं। अपनी कंपनी का हेड ऑफिस मुजफ्फरपुर में बना रखा था।
मुजफ्फरपुर जिला के अघोरिया बाजार साहू मार्केट के दफ्तर से ही लोगों को शिकार बनाने का काम होता था। तीनों शातिर को को दिल्ली के बरी थाना, पालम गांव थाना और इंद्रपुरी थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के खिलाफ़ दरभंगा के अलावा बेतिया, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में ठगी के मामले दर्ज हैं। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तारी के लिए छापेमार कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications