Bihar News: सरकारी योजनाओं के तहत आप भी ले सकते हैं Loan, बैंक अधिकारियों को मिले ये निर्देश
Bihar News: बेगूसराय प्रभारी जिला पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज विशेष जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डी.एल.सी.सी./डी.एल.आर.ए.सी.) की समीक्षा बैठक हुई। बैठक के क्रम में जिले के बैंकों के सीडी रेशियो एवं एनुअल क्रेडिट प्लान (एसीपी) की स्थिति का जायजा लिया गया।
किसान क्रेडिट योजना (केसीसी), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं अन्य मामलों की समीक्षा हुई। सभी बैंकों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति बैंकिंग सुविधाओं से लाभान्वित होने को इच्छुक हैं तथा पात्रता को पूरा करते हैं तो उन्हें पर्याप्त सहयोग उपलब्ध कराएं।

बैंकों को वित्तीय समावेशन का महत्वपूर्ण जरिया बताते हुए कहा कि बैंक न सिर्फ रोजगारपर समाज के निर्माण में सहायक है बल्कि अपनी वित्तीय गतिविधियों से नागरिकों के आर्थिक-सामाजिक सशक्तिकरण में प्रभावी भूमिका अदा कर सकता है।
बैठक में मौजूद बैंकों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को प्राथमिकता में रखते हुए आवेदकों को उनकी पात्रता के अनुरूप ससमय ऋण उपलब्ध कराने का प्रयास करें। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न बैंकों की सीडी रेशियो की समीक्षा की गई।
इस दौरान अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक द्वारा बताया गया कि सितम्बर 2023 तिमाही के दौरान जिला का सीडी रेशियो 71.70 प्रतिशत है, जो कि राज्य के सीडी रेशियो 54.03 प्रतिशत से अधिक हैं। पूरे बिहार में छटे स्थान पर है। जिला पदाधिकारी ने इस उपलब्धि पर जिले के सभी बैंकों की सराहना की।
हालांकि, इस अवधि के दौरान जिले के कुछ ऐसे भी बैंक हैं, जिनका सीडी रेशियो 50 प्रतिशत से नीचे रहा है। जिला पदाधिकारी ने ऐसे बैंकों यथा बैंक ऑफ इंडिया-47.41%, बैंक ऑफ बरोदा-45.41%, पंजाब नेशनल बैंक-46.29%, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया-49.40%, के प्रतिनिधियों को अपने प्रदर्शन में सुधार लाने का निर्देश दिया।
अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित बैंक के जिला समन्वयक के साथ इन बैंकों के कमतर प्रदर्शन के कारणों की समीक्षा करें तथा इन बैंकों में ऋण योजनाओं से संबद्ध लंबित आवेदनों का अविलंब निष्पादन करना सुनिश्चित करें।
एनुएल क्रेडिट प्लान (एसीपी) की स्थिति की समीक्षा के दौरान अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक द्वारा बताया गया कि जिले के लिए सितम्बर 2023 तिमाही अवधि का कुल एसीपी एचीवमेंट 56.84 प्रतिशत है। जिला पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि यह वित्तीय समावेशन एवं रोजगार सृजन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण योजना है।
इसलिए इस योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के संबंध में ससमय कार्रवाई करते हुए आवेदकों को निर्धारित राशि उपलब्ध कराएं। अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक द्वारा बताया गया कि जिले में इय योजना के तहत अब तक कुल 5864 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें से 4164 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करते हुए 3503 लाभुकों को राशि उपलब्ध करा दी गई है।
शेष आवेदनों के संबंध में भी 31 अक्टूबर 2023 तक आवश्यक कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत लाभुकों को आच्छादित कर लिया जाएगा। प्रधानमंत्री रोजगार गांरटी योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले का कुल लक्ष्य 482 के विरूद्ध अब तक 1195 व्यक्तियों ने आवेदन किया है, जिसमे से जो 392 आवेदको को लोन दिया गया है।
जिला पदाधिकारी ने इस योजना को रोजगार मे वृद्धि के उद्येश्य से महत्वपूर्ण बताते हुए जिस प्रकार पिछले वित्तवर्ष मे लक्ष्य से भी ज्यादा आवेदको को लोन दिया गया, उसी प्रकार से इस वर्ष भी लक्ष्य को प्राप्त करना है। जिले के सभी बैंकों को लंबित आवेदनों को ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड योजना (केसीसी) की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि सितम्बर, 2023 तिमाही के दौरान इस योजना के अंतर्गत कुल उपलब्धि 60.13 प्रतिशत है। इस दौरान बैंक वार समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने कमतर प्रदर्शन करने वाले बैंको के प्रति खेद प्रकट किया तथा योजना में प्रगति लाने हेतु गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया।
इस क्रम में प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना, क्षेत्र विकास योजना के तहत डेयरी, मत्सय पालन, पोल्ट्री के साथ-साथ शिक्षा एवं आवास योजना, जीविका से संबंधित एसएचजी एवं जेएलजी, पीएमईजीपी, मुद्रा आदि की भी समीक्षा की गई। आवश्यक प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।
भारत सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 30/11/2023 से जिले के सभी पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा में कैंप का आयोजन किया जा रहा है, सभी बैंक के जिला समन्वयक को निर्देश दिया गया है। वह अपने अपने शाखा प्रबंधक को निर्देश दें की वह निर्धारित तिथि एवम निर्धारित पंचायत में कैंप का आयोजन करें। एवम अधिक से अधिक ग्राहकों का खाता खोले एवम सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में एनरोलमेंट करवाए। अंत अग्रणी जिला प्रबंधक के द्वारा सभी का ध्यानवाद किया गया।












Click it and Unblock the Notifications