World Class Stadium In Bihar: बिहार को मिल रहा है एक ऐसा स्टेडियम जो दिल्ली और मुंबई को भी पीछे छोड़ेगा!

World Class Stadium In Bihar: खेलों के क्षेत्र में बिहार लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। अब राज्य की राजधानी पटना को जल्द ही एक और विश्वस्तरीय बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम मिलने जा रहा है। यह अत्याधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में बनाया जा रहा है, जिसकी कुल लागत करीब ₹22 करोड़ आंकी गई है।

किन खेलों के लिए होगा उपयोग?
इस इंडोर स्टेडियम को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यहां कई प्रकार के खेल एक ही छत के नीचे खेले जा सकें। प्रमुख खेलों में शामिल हैं:

World Class Indoor Stadium

वॉलीबॉल

बास्केटबॉल

बैडमिंटन

कबड्डी

बॉक्सिंग

और अन्य इंडोर स्पोर्ट्स

क्या-क्या होगी खास सुविधाएं?

यह स्टेडियम महज़ इमारत नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने वाला प्लेटफॉर्म होगा।

2,877.98 वर्ग मीटर में फैला निर्माण क्षेत्र

41 फीट ऊंचा मुख्य हॉल- लकड़ी के आधुनिक फ्लोर के साथ

25,000 वर्ग फीट का स्पोर्ट्स हॉल- साउंडप्रूफ और ब्रॉडकास्ट रेडी

PUF इन्सुलेटेड दीवारें और छत- बेहतर ऊर्जा संरक्षण के लिए

LED लाइटिंग, स्मार्ट ऑटोमेशन, CCTV निगरानी

वॉशरूम, चेंजिंग रूम, वार्म-अप ज़ोन, मेडिकल रूम और रिसेप्शन सहित उपयोगिता भवन

IIT/NIT विशेषज्ञों की निगरानी में निर्माण प्रक्रिया

निर्माण की जिम्मेदारी किसकी है?
इस महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड (BSBCCL) द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट EPC मॉडल (Engineering, Procurement and Construction) के तहत पूरा होगा, जिसमें डिज़ाइन से लेकर कमीशनिंग तक सभी प्रक्रियाएं शामिल हैं।

क्या बोले अधिकारी?
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि यह स्टेडियम बिहार में खेल संस्कृति को एक नई ऊंचाई देगा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी अब पटना से संभव होगी।

बिहार बन रहा है स्पोर्ट्स का हॉटस्पॉट
राजगीर की खेल अकादमी के बाद अब पटना में इस वर्ल्ड-क्लास इंडोर स्टेडियम की शुरुआत बिहार को खेल के क्षेत्र में नई पहचान देने जा रही है। इससे राज्य के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं मिल सकेंगी।

बड़े स्तर पर एक बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम का निर्माण
बिहार में पहली बार इतने बड़े स्तर पर एक बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम का निर्माण हो रहा है, जो आने वाले वर्षों में न सिर्फ राज्य बल्कि देशभर के खिलाड़ियों के लिए एक ट्रेनिंग और टूर्नामेंट हब बन सकता है। खेल में करियर बनाने की सोच रखने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+