अमानवीयः बिहार में महिला को डायन बताकर पीटा फिर घोलकर पिलाया मानव मल

पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में स्थित पताही इलाके में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया। इसके बाद मानव मल को घोल कर पीने पर मजबूर किया गया। घटना के बाद से महिला की स्थिति अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

मानव मल पीने को किया मजबूर

मानव मल पीने को किया मजबूर

जानकारी के मुताबिक पताही के जिहुली पंचायत स्थित महादलित बस्ती निवासी एक बुजुर्ग महिला को गांव के एक कथित तांत्रिक मजनू मियां और उसके परिवार के सदस्यों ने डायन का आरोप लगाते हुए जमकर पीटा। पिटाई के दौरान महिला के कपड़े भी फाड़ दिए गएं। यही नहीं, इसके अलावा पीड़ित महिला को मानव मल पीने को भी मजबूर किया गया।

पोती की मौत का बताया कारण

पोती की मौत का बताया कारण

थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि चार दिन पहले मजनू मियां के घर में डायरिया के कारण चार बच्चे बीमार पड़ गए थे। जिसमें मजनू मियां की 6 साल की पोती अफसाना खातून की मौत हो गई। वहीं घर के दूसरे लोग बीमार चल रहे हैं। मजनू मियां ने महिला को डायन बताते हुए उसे अफसाना की मौत के लिए जिम्मेदार बताया। पीड़ित महिला झांड़-फूंक का काम करती है।

मजनू मियां भी करते हैं झाड़-फूंक

मजनू मियां भी करते हैं झाड़-फूंक

मजनू मियां भी झाड़-फूंक करने वाला तांत्रिक है। घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है। मजनू मियां जिहुली कोट टोला के निवासी हैं। उनके घर में कई सदस्य बीमार चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+