संतान सुख नहीं मिलने पर ननद भाभी को समझती थी डायन तो पति के साथ मिलकर मार डाला

शेखपुर। बिहार के शेखपुरा जिले के कोरामा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को डायन बताकर उसके ननद और ननदोई ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद ननद और ननदोई भागने लगे। इस दौरान गांव वालों ने उनका पीछा भी किया लेकिन वो भागने में सफल रहे।

woman did murder of brother wife with help of her husband

घटना की सूचना मिलने के बाद कोरमा थाना पुलिस गांव पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृत महिला गांव के ही मुन्ना पंडित की पत्नी रीता देवी थी। जबकि आरोपित ननद बेबी देवी और ननदोई रंजीत पंडित है। दिनदहाड़े हत्या की इस खबर से गांव में हड़कंप मच गया। मृतका के घर के आगे लोगों की भीड़ जुट गई है। घटना की पुष्टि करते हुए एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि हत्या को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला को ननद और ननदोई ने घर में धान भरे कमरे में बंद कर दिया। इससे पहले आरोपित ननद ने महिला के चार छोटे-छोटे बच्चों को बाहर खेलने के लिए भेज दिया। कमरे में बंद कर महिला को ननद और ननदोई ने लात-घूंसों से जमकर पीटा। जबकि सास घर की छत पर बैठकर चुपचाप ये सब देखती रही। ग्रामीणों ने बताया कि पिटाई के चलते मृत महिला का चेहरा पूरी तरह से सूज गया था और गले पर भी निशान था।

एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों पर कुछ कहा जा सकता है। बताया जा रहा है कि ननब बेबी देवी की शादी को 11 साल हो गए थे। लेकिन उसको कोई संतान प्राप्ति नहीं हुई थी। फिर उसने किसी तांत्रिक का सहारा लिया तो उसने बताया कि उसकी भौजाई डायन है।

इसी बात को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित महिला जब भी मायके आती थी तो अपनी भाभी से मारपीट करती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+