थाने में पहुंचकर महिला ने खुद को बताया अक्षय कुमार की पत्नी, कहा- शादी के बाद यहीं छोड़ दिये

पटना। बिहार की राजधानी पटना के महिला थाने में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला खुद को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी होने का दावा करने लगी। यही नहीं कुछ देर बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से मुंबई ले चलने की जिद करने लगी। काफी देर तक महिला ने थाने में हंगामा किया। महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। उसे तुरंत राजीव नगर स्थित महिला अल्पावास केंद्र भेज दिया गया।

woman claime to be wife of actor akshay kumar

उन्होंने बताया कि महिला किसी भी हालत में घर जाने लायक नहीं थी और लगातार इस बात पर अड़ी थी कि उसे मुंबई भेजा जाए या फिर पति अक्षय कुमार से बात कराई जाए। थाने में महिला ने आवेदन देकर बताया कि वह बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी है और शादी के बाद वो उसे पटना छोड़कर चले गए। कभी मिलने भी नहीं आए।

साथ ही महिला ने कहा कि अब उनका फोन नंबर भी उसके पास नहीं है, जिससे वह अक्षय कुमार से बात कर सके। महिला ने अपने आवेदन में जल्द से जल्द पति के पास मुंबई भेजने का आग्रह किया है। शिकायत करने वाली महिला थाने में पहुंचकर दिनभर हंगामा किया। वह उस दौरान न तो किसी की बात सुन रही थी और न ही थाने से जा रही थी।

बस वो एक ही बात की रट लगाए हुए थी कि उसे अक्षय कुमार के पास जाना है, मुंबई ले चलो। उसके हंगामे के चलते थाने के कामकाज भी प्रभावित हुए। महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे कुछ दिनों के लिए अल्पावास केंद्र में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+