साहब, बीबी और गैंगस्टर का दौर बिहार में फिर शुरू होगा? चुनाव में उतरीं बाहुबलियों की पत्नियां जीत पाएंगी चुनाव
देश में तीसरे चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। इस चुनाव में बिहार की सीवान और मुंगेर लोकसभा सीटों की काफी चर्चा हो रही है। भी हैं। यहां से बीते जमाने के बाहुबलियों की पत्नियों मैदान में हैं। ये दोनों ही पतियों के नाम पर चुनाव लड़ रही हैं।
मुंगेर से गैंगस्टर अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी मैदान में हैं। वह राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, सीवान से मरहूम शहाबुद्दीन की बेवा हिना शेहाब मैदान में हैं।

जब तक शहाबुद्दीन जिंदा रहे हिना शेहाब आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ती रहीं। लेकिन उनकी मौत के बाद हिना शहाब ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हिना ने 30 अप्रैल को बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन कर दिया है।
आरजेडी ने हिना के बदले पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को टिकट दिया है। पिछले महीने हिना शेहाब ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा था कि "जिस पार्टी को साहब ने सींच कर आसमान तक पहुंचाया, उनके नहीं रहने पर उन लोगों ने खुद समेटना शुरू कर दिया। आज वह हमें इग्नोर कर रहे हैं।"
निर्दलीय उतरने के बाद भी राजद का माय समीकरण हिना के पक्ष में दिख रहा है। उधर नीतीश कुमार ने सीटिंग सांसद कविता सिंह का टिकट काट कर राजपूतों को नाराज कर दिया है। ऐसे में राजपूत समाज का झुकाव हिना की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। यह अगर वोट में तब्दील हो जाता है तो सीवान का खेल बदल भी सकता है।
सीवान में त्रिकोणीय मुकाबला है मगर मुंगेर में दोनों प्रमुख गठबंधनों में सीधी फाइट है। ये भी उतनी ही रोमांचक नजर आ रही है। यहां राजद ने गैंगस्टर अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को टिकट दिया है। अनीता देवी को अशोक महतो की शादी से पहले कोई नहीं जानता था।
ऐसे में हर कोई जानता है कि वे सिर्फ एक उम्मीदवार हैं, चुनाव तो असल में अशोक महतो ही लड़ रहे हैं। यहां पर उनका मुकाबला जेडीयू नेता ललन सिंह से हो रहा है। वो यहां से 2009 और 2019 में जीत चुके हैं।
लालू यादव ने अशोक महतो की पत्नी को टिकट देकर अगड़ा बनाम पिछड़ा का खेल खेलना चाहा है। अब देखना होगा कि वे इस खेल को जीत पाते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications