बाढ़ पीड़िता की मजबूरी, पति के लाश को पत्थर से बांधकर नदी में बहाया
पटना। बाढ़ पीड़ित लोगों की कई ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखने के बाद लोगों के आंखों से आंसू निकल जाते हैं। इसी तरह की एक तस्वीर बिहार के दरभंगा जिले में देखने के लिए जहां पति के मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार का इंतजार करते-करते कई दिन बीत गया लेकिन उसे कहीं जगह नहीं मिली। अंत में जब लाश से बदबू आना शुरू हुआ तो पत्नी ने शव के सीने में पत्थर बांधकर बाढ़ की तेज धार में प्रवाहित कर दिया।

बिहार में बाढ़ दिन प्रतिदिन भीषण रूप लेते जा रहा है। बाढ़ के कहर और बीमारी के कारण अगर किसी की मौत हो जाती है तो सभी के सामने सबसे बड़ी समस्या एक ही होती है कैसे इसे का अंतिम संस्कार हो। लेकिन मजबूरी के कारण लोग अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाते। इसी तरह का एक मामला बिहार के दरभंगा जिले के कमतैल मे देखने को मिला। जहां बाढ़ की चपेट में आने के कारण एक 22 वर्षीय जवान युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन और पत्नी बारिश रूकने तथा बाढ़ के कहर के शांत होने का इंतजार कर रहे थे।
इसी इंतजार में कई दिन बीत गए। जब लाश से बदबू आना शुरू हुआ तो उसकी पत्नी ने कठोर निर्णय लिया और अपने पति के सीने पर पत्थर और आंखों से आंसू लिए जल में प्रवाहित किये जाते देखती रही। पति के मौत के बाद अंतिम संस्कार नहीं होने के कारण उसकी पत्नी काफी दुखी थी तथा उसके श्राद्ध कर्म को पूरा करने के लिए खुद तैयार हो गई। लेकिन प्रकृति के प्रकोप के सामने वह लाचार थी।












Click it and Unblock the Notifications