Bihar News: चिराग पासवान ने क्यों कहा, बिहार जैसे प्रदेश को बीमारु राज्य के तौर पर संबोधित किया जाता रहा है

Chirag Paswan: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने बुद्धिजीवी सम्मेलन में लोगों से मुखातिब होते हुए, केंद्र के मोदी सरकार की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि इस बजट में एक बड़ी आबादी का ध्यान रखा गया है।

बिहार जैसे राज्य को अभी तक बीमारु राज्य के तौर पर संबोधित किया जाता है, उसे मुख्य धारा के साथ जोड़ने के बाबत मदद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करता हूं। बजट में पांच बिंदु पर ध्यान दिया गया। जहां देश के गरीबों का जिक्र हुआ तो वहीं देश के मध्यम वर्ग के लोगों का भी खयाल किया गया।

Why did central minister Chirag Paswan say that state like Bihar has been addressed as a sick state

बजट के माध्यम से देश की नारी शक्ति (आधी आबादी) का ध्यान रखा गया है। युवा शक्ति के साथ-साथ हमारे अन्नदाता का भी ध्यान रखा गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में देश में अर्थव्यवस्था ने एक नई मजबूती हासिल की है। उस मजबूती का लाभ समाज के हर वर्ग को मिलेगा।

10 सालों में हम लोगों ने देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के एक बड़ी आबादी, लगभग 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। पीएम मोदी का संकल्प है कि 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का लक्ष्य है।

विकसित देश उस वक्त बनेगा जब विकसित राज्य बनेगा, देश का हर एक राज्य, हर एक जिला, हर एक प्रखंड और हर एक गांव विकसित बनेगा। बिहार जैसे कृषि प्रधान राज्यों में किसानों को ज्यादा आर्थिक लाभ देने के मकसद से 1.52 लाख करोड़ की राशि आवंटित की गई है।

हम लोग लंबे समय से बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग कर रहे थे। बिहार को एक स्पेशल स्टेटस राज्य देना मौजूदा प्रावधानों में की वजह से मुमकिन नहीं है। इसलिए विशेष राज्य नहीं तो विशेष पैकेज मिलना चाहिए, जिससे बिहार में विकास को गति मिल सके।

खासतौर पर इसके मायने और बढ़ जाते हैं, क्योंकि एक लंबे समय के बाद बिहार को डबल इंजन की सरकार मिली है। केंद्र सरकार की सोच वाली सरकार बिहार में भी है, केंद्र में जहां इस सरकार का नेतृत्व हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। वहीं बिहार में इसका नेतृत्व हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+