गोपाल खेमका की हत्या किसने की? गैंगस्टर ने दी सुपारी या संपत्ति का मसला, पटना पुलिस की जांच में क्या आया सामने

Patna businessman Gopal Khemka: बिहार की राजधानी पटना में हुए एक हाई-प्रोफाइल मर्डर ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मशहूर व्यवसायी और मगध अस्पताल के मालिक गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। अब इस हत्याकांड की जांच कर रही पटना पुलिस को शक है कि यह एक सुपारी किलिंग हो सकती है, और इस साजिश के तार बेऊर जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अजय वर्मा से जुड़े हो सकते हैं।

गोपाल खेमका के छोटे बेटे गौरव खेमका ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सूत्रों के मुताबिक बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बेउर जेल के अंदर की गई छापेमारी के दौरान अजय वर्मा से भी पूछताछ की। पुलिस को शक है कि हत्या का संबंध भूमि विवाद से है और वे मामले की जांच संभावित कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के तौर पर कर रहे हैं।

Patna businessman Gopal Khemka

कैसे की गई गोपाल खेमका की हत्या?

घटना 04 जुलाई की रात की है, जब गोपाल खेमका गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित पनाश होटल के पास अपने अपार्टमेंट में कार से उतर ही रहे थे। तभी बाइक पर सवार हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर करीब से गोली मार दी। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का CCTV भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि गोपाल खेमका के घर के बाहर शूटर हेलमेट पहनकर पहले से ही छिपा था। जैसे ही गोपाल खेमका की कार आती है और बाहर निकलने वाले रहते हैं, शूटर आकर उनको सिर में गोली मारता है।

गोपाल खेमका मर्डर केस: क्या कहती है पटना पुलिस?

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं थी। हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे और जैसे ही मौका मिला, वारदात को अंजाम दे दिया गया। पुलिस को शक है कि हत्या का सीधा संबंध जमीन विवाद और पुरानी रंजिश से है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने बेऊर जेल में छापेमारी की और इसी दौरान गैंगस्टर अजय वर्मा से पूछताछ की। पुलिस को आशंका है कि अजय वर्मा ने जेल से ही सुपारी किलिंग की योजना बनाई थी। फिलहाल जांच भूमि विवाद और पेशेवर हत्यारों के एंगल से की जा रही है।

2018 में गोपाल खेमका के बड़े बेटे की भी हुई थी हत्या

यह पहला मौका नहीं है जब खेमका परिवार को निशाना बनाया गया है। साल 2018 में गोपाल खेमका के बड़े बेटे गुंजन खेमका की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वो हाजीपुर अपनी फैक्ट्री में जा रहे थे। अब एक बार फिर परिवार पर हमला होने से पटना समेत पूरे राज्य में गुस्सा और भय का माहौल है।

राजनीतिक बयानबाजी भी तेज, राहुल गांधी बोले- बिहार में अब लूट, गोली और हत्या का राज है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हत्या को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया है कि सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन ने "बिहार को भारत की अपराध राजधानी बना दिया है।" उन्होंने एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा , "आज बिहार लूट, गोलीबारी और हत्या के साये में जी रहा है। अपराध आम बात हो गई है और सरकार पूरी तरह विफल हो गई है।" कांग्रेस सांसद ने बिहार के लोगों से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में ऐसी सरकार को वोट न दें जो "आपके बच्चों की सुरक्षा नहीं कर सकती"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+