Rais Ghaznavi: कौन है रईस गजनवी, पटना में लगा रहा था 'अतीक अमर रहे' के नारे, भाई ने कहा- मानसिक स्थिति खराब है

Atiq Ahmed News: माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को 15 अप्रैल की पात यूपी के प्रयागराज शहर में रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

 Who is Rais Ghaznavi Raised Slogan in Support of Atiq Ahmed Amar Rahe in Patna family react News in Hindi

'शहीद अतीक अहमद अमर रहे, मोदी-योगी मुर्दाबाद...', बिहार के पटना में जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के पास एक शख्स अचानक ये नारे लगाने लगा। सफेद दाढ़ी, सफेद शर्ट और सफेद बाल में दिखने वाला ये अधेड़ उम्र का शख्स सोशल मीडिया पर अतीक अहमद के समर्थन में नारे लगाकर छाया हुआ है। इस शख्स ने अपना नाम रईस गजनवी बताया है।

घटना 21 अप्रैल की पटना की जामा मस्जिद के पास की है। वहां अलविदा जुमे की नवाज के बाद माफिया अतीक अहमद के समर्थन में नारेबाजी की गई। नारेबाजी करने में सबसे आगे एक शख्स था, जिसका नाम रईस गजनवी है। रईस गजनवी नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। रईस गजनवी न्यूज चैनलों पर भी छाया हुआ है।

पटना में जब ये नारेबाजी हुई तो एक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। हालांकि जब बात खबरों में आई तो आनन-फानन में पटना जामा मस्जिद के पास की कोतवाली थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही रईस गजनवी फरार हो गया। अब पटना पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 Who is Rais Ghaznavi Raised Slogan in Support of Atiq Ahmed Amar Rahe in Patna family react News in Hindi

इधर रईस गजनवी के परिवार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस घटना के बाद हर कोई रईस गजनवी के बारे में जानना चाहता है कि आखिर वो कौन है...?

कौन है अतीक के लिए नारे लगाने वाला रईस गजनवी...?

अतीक अहमद के समर्थन में नारेबाजी करने वाले शख्स ने अपना नाम मीडिया को रईस गजनवी बताया था। हालांकि लोकल मीडिया रिपोर्ट में शख्स का नाम रईस अंसारी भी लिखा गया है। पटना की जामा मस्जिद के बाहर रईस गजनवी की एक बैग की दुकान है।

दुकान का नाम 'सुपर लगेज वर्ल्ड' बताया जा रहा है। अपनी दुकान 'सुपर लगेज वर्ल्ड' में रईस गजनवी सालों से बैग बेचता आ रहा है। रईस गजनवी अपनी दुकान खुली छोड़कर मौके से फरार हो गया था। पुलिसवाले उसे ढूंढ रहे हैं।

हालांकि जब मीडिया ने रईस गजनवी से पूछा था कि वो क्या काम करते हैं तो उन्होंने कहा था, 'मैं कोई काम नहीं करता हूं, मैं यूं ही घूमता रहता हूं।'

Who is Rais Ghaznavi Raised Slogan in Support of Atiq Ahmed Amar Rahe in Patna family react News in Hindi

रईस गजनवी के भाई ने कहा- मानसिक स्थिति है खराब

बिहार के अखबार प्रभात खबर की रिपोर्ट के मुताबिक रईस गजनवी के भाई मो. शाहनवाज ने कहा, ''पिछले 20 सालों से उसका और उसके परिवार का रईस से कोई वास्ता नहीं है। रईस की मानसिक स्थिति खराब है।''

पटना सेंट्रल एसपी वैभव शर्मा ने कहा, ''कुछ नारेबाजी हुई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इसके पीछे मोटिव क्या था और कहां से और कैसे इसकी शुरुआत हुई। सबको इस घटना को लेकर अपवाह ना फैलाने की सलाह दी जाती है।''

 Who is Rais Ghaznavi Raised Slogan in Support of Atiq Ahmed Amar Rahe in Patna family react News in Hindi

Recommended Video

    Atique Ahmed के समर्थन में Patna में लगे नारे, BJP ने Nitish Kumar को घेरा | वनइंडिया हिंदी

    नारेबाजी के बाद मस्जिद कमेटी ने खुद को मामले से किया अलग

    21 अप्रैल को जामा मस्जिद के बाहर अतीक अहमद के पक्ष में नारे लगाए गए मामले पर मस्जिद कमेटी ने खुद को अलग कर लिया है। मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना फैसल इमाम ने कहा कि अतीक का मामला यूपी से जुड़ा है। उन्होंने कहा, "यह यूपी से संबंधित है और यूपी सरकार को इसे देखने दें। हमारे सीएम नीतीश कुमार हैं और उनके अंदर बिहार में कानून व्यवस्था सबसे अच्छी है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+