Leshi Singh: कौन हैं नीतीश की मंत्री लेशी सिंह? करोड़ों की संपत्ति और राइफल–गन का शौक, लग्जरी लाइफ करेगी हैरान

Leshi Singh: बिहार में एनडीए की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह ने एक बार फिर कई चेहरों को सुर्खियों में ला दिया। पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर को हुए भव्य आयोजन में नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी समारोह में उनकी कैबिनेट की एक अहम और चर्चित मंत्री भी शामिल रहीं लेशी सिंह, जो धमदाहा विधानसभा सीट से लगातार जीत दर्ज करते हुए बिहार के सियासी गलियारों में अपना अलग कद बना चुकी हैं। लेशी सिंह ने फिर से बिहार के मंत्री के तौर पर शपथ ली है।

लेशी सिंह की संपत्ति, लाइफस्टाइल, राजनीतिक पकड़ और हथियारों का शौक अक्सर उन्हें चर्चा में रखता है। नीतीश कैबिनेट में एक बार फिर जगह पाकर लेशी सिंह ने साबित कर दिया है कि वे जदयू की सबसे विश्वसनीय नेताओं में से एक हैं। आइए जानते हैं कौन हैं लेशी सिंह, कितनी है उनकी संपत्ति, राजनीतिक यात्रा और क्यों उनकी लाइफ अक्सर सुर्खियों में रहती है।

who is Leshi Singh

लेशी सिंह इससे पहले खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री भी रह चुकी हैं और एक बार फिर मंत्रालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं। धमदाहा विधानसभा से वे 2025 के चुनाव में जदयू प्रत्याशी के रूप में जीती हैं। यह उनकी उम्र (51 वर्ष) और राजनीतिक यात्रा दोनों के लिहाज से बड़ी उपलब्धि है।

🔵 कितनी है लेशी सिंह की संपत्ति? (Leshi Singh Net Worth 2025)

🔹 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दाखिल हलफनामे के मुताबिक लेशी सिंह की कुल चल-अचल संपत्ति 2.22 करोड़ रुपये के आसपास है। उनकी वित्तीय स्थिति और लग्जरी लाइफस्टाइल अकसर सोशल मीडिया और राजनीतिक विमर्श में चर्चा का विषय रही है।

🔹 सोना-चांदी और कैश: लेशी सिंह के पास नकद राशि 5,51,106 रुपये, सोना 10 ग्राम, वर्तमान मूल्य लगभग 1,18,600 रुपये और चांदी 500 ग्राम, वर्तमान मूल्य 1,01,500 रुपये है।

🔹 जमीन-जायदाद: लेशी सिंह के पास 95 लाख रुपये से अधिक की स्थावर संपत्ति भी है, जिसकी जानकारी उन्होंने हलफनामे में दी है।

🔹 वाहन और हथियार: सबसे दिलचस्प बात यह है कि लेशी सिंह को हथियारों का भी शौक है। उनके पास 0.315 बोर की राइफल (कीमत करीब 75 हजार रुपये) और एक दोनाली बंदूक (करीब 20 हजार रुपये) है।

इसके अलावा तीन लग्जरी वाहन और दो ट्रक भी उनके पास मौजूद हैं। राजनीति में जहां कई नेता हथियारों से दूरी रखते हैं, वहीं लेशी सिंह की यह पसंद उन्हें बाकियों से अलग पहचान देती है।

🔵 कौन हैं लेशी सिंह? (Who is Leshi Singh Early Life & Background)

🔹 लेशी सिंह का जन्म 5 जनवरी 1974 को बिहार के पूर्णिया जिले के सरसी गांव में हुआ था। वे एक सामान्य परिवार से आती हैं, लेकिन बचपन से ही सामाजिक मुद्दों के प्रति संवेदनशील और नेतृत्व की भावना रखने वाली रही हैं।

🔹 उनकी शादी बुटन सिंह से हुई थी, जो समाजवादी राजनीति से जुड़े रहे और समता पार्टी के जिला अध्यक्ष भी थे। हालांकि बुटन सिंह का नाम बाद में अपराध से भी जुड़ा, लेकिन लेशी सिंह ने हमेशा अपने राजनीतिक सफर को स्वतंत्र पहचान के साथ आगे बढ़ाया।

Leshi Singh Caste: लेशी सिंह बनौत राजपूत समुदाय/जाति से ताल्लुक रखती हैं।

🔵Leshi Singh Political Career: राजनीतिक करियर: धमदाहा की अजेय विधायक

🔹 बहुत कम नेता ऐसे होते हैं जो लगातार जनता का भरोसा जीतते रहें। लेशी सिंह उन्हीं में से एक हैं। धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने अब तक पांच बार जीत हासिल की है।

🔹 लेशी सिंह, 2000, फरवरी 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 में फिर से जीतकर विधायक बनी हैं। हर चुनाव में उन्होंने अपने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी। महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए वे हमेशा आवाज उठाती रही हैं।

🔹 लेशी सिंह पहली बार 2014 में बिहार सरकार में मंत्री बनीं। उन्होंने उद्योग, समाज कल्याण और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली।

🔹 समाज कल्याण मंत्री के रूप में उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 200 रुपये से 400 रुपये कर दिया था, जिसे उनकी बड़ी उपलब्धि माना गया।

🔹 2024 में लेशी सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बनाया गया। मंत्रालय संभालने के बाद उन्होंने पीडीएस सिस्टम को पारदर्शी , बनाने,उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा, शिकायतों के समाधान की गति तेज करने पर विशेष जोर दिया। उनकी छवि एक काम करने वाली मंत्री की है, जो फील्ड में उतरकर काम करने से नहीं हिचकतीं।

जदयू में वे सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली महिला नेताओं में एक हैं। धमदाहा में उनकी पकड़ इतनी मजबूत है कि उन्हें लगातार हाराना किसी पार्टी के लिए आसान नहीं रहा। नीतीश कुमार की कैबिनेट में उनकी मौजूदगी यह दिखाती है कि वे सिर्फ चुनाव जीतने वाली नेता नहीं बल्कि प्रशासनिक दक्षता वाली मंत्री भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+