6 साल की बेटी को छीना,कमरे में किया कैद! IPS भानु प्रताप सिंह कौन? जिन पर पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप
IPS Bhanu Pratap Singh Controversy: बिहार के खगड़िया के एसपी और आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह इन दिनों अपनी पत्नी पूजा के लगाए गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में हैं। पूजा का दावा है कि उन्हें पति की वजह से मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है और उनकी 6 साल की बेटी को भी उनसे दूर कर दिया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पटना स्थित आईपीएस मेस के एक कमरे में उन्हें बाहर से ताला लगाकर रखा गया और कमरे के बाहर दो महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पूजा के मुताबिक, उनका मकसद उन्हें मीडिया के सामने आने से रोकना था। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

डिप्रेशन में पहुंचीं पूजा, फिनाइल पीने का दावा
पूजा के मुताबिक, लगातार मानसिक प्रताड़ना के कारण वह डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्होंने दावा किया कि इसी दौरान करीब छह दिन पहले उन्होंने फिनाइल पी लिया था। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। पूजा का आरोप है कि अस्पताल से स्वस्थ होने के बाद जब वह अपने पति से मिलने उनके पोस्टिंग स्थल स्थित सरकारी आवास पहुंचीं तो उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई और वापस भेज दिया गया।
ये भी पढे़ं: भ्रष्ट अफसरों की बिहार में मौज, अब सीधी रेड नहीं मार पाएगी CBI, सम्राट सरकार के फैसले क्यों उठ रहे हैं सवाल?
'पति अब अपने साथ नहीं रखना चाहते'
पूजा का कहना है कि उनके पति अब उन्हें अपने साथ नहीं रखना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और उनकी 6 साल की बेटी को भी उनसे दूर कर दिया गया है। पूजा ने बताया कि दोनों ने साल 2016 में प्रेम विवाह किया था। उनके मुताबिक, उस समय भानु प्रताप सिंह आईपीएस अधिकारी नहीं थे। उन्होंने दावा किया कि शादी के बाद दोनों ने मुश्किल दौर देखा और बाद में उनके पति ने यूपीएससी परीक्षा पास की।
'शादी के समय जेब में एक रुपया नहीं था'
पूजा के मुताबिक, शादी के समय भानु प्रताप सिंह की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि उस समय उनके पति की जेब में पैसे तक नहीं रहते थे। पूजा का कहना है कि शादी के बाद भानु प्रताप सिंह ने कड़ी मेहनत की और करीब चार साल बाद यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस अधिकारी बने। हालांकि, अब पूजा का आरोप है कि अधिकारी बनने के बाद उनके पति उन्हें अपनी जिंदगी से अलग करना चाहते हैं। उन्होंने पति और परिवार पर बच्ची को जहर देने की कोशिश का आरोप लगाने की बात भी कही है, जिसकी पुष्टि नहीं हुई है।
कौन हैं IPS भानु प्रताप सिंह?
भानु प्रताप सिंह बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के रहने वाले बताए जाते हैं। उन्होंने हिंदी साहित्य में मास्टर्स किया है। इसी विषय के साथ उन्होंने यूपी पीसीएस और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, साल 2018 से 2020 के बीच उन्होंने लगातार तीन बार यूपीएससी की कठिन परीक्षा पास की। ट्रेनिंग के बाद उनकी पोस्टिंग बिहार में हुई और अलग-अलग जिम्मेदारियों के दौरान उन्होंने अपनी सख्त पुलिसिंग के लिए पहचान बनाई।
ये भी पढ़ें: मंत्री निशांत कुमार को माला पहनाने गए नेताजी, चोर ने गले से उतार ली 7 लाख की चेन, चोर को पकड़ने में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर से दानापुर तक चर्चा में रहे
ट्रेनिंग के बाद भानु प्रताप सिंह को मुजफ्फरपुर में टाउन एएसपी की जिम्मेदारी मिली। इस दौरान उन्होंने सड़क पर गुंडागर्दी और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की। उनकी पुलिसिंग शैली की वजह से वह चर्चा में रहे और उन्हें लेकर 'लाठीचार्ज एक्सपर्ट' जैसे नाम भी सामने आए। दानापुर में एएसपी रहते हुए भी वह कई पुलिस कार्रवाइयों को लेकर सुर्खियों में रहे। दिसंबर 2024 में बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव पर कार्रवाई के मामले में भी उनका नाम चर्चा में आया।


Click it and Unblock the Notifications
