भ्रष्ट अफसरों की बिहार में मौज, अब सीधी रेड नहीं मार पाएगी CBI, सम्राट सरकार के फैसले पर क्यों उठे सवाल?
Bihar Government CBI Permission Policy: बिहार में CBI जांच को लेकर सरकार के नए फैसले ने सियासी बहस छेड़ दी है। नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और राज्य के नियंत्रण वाली संस्थाओं से जुड़े मामलों में CBI की सीधी एंट्री पर रोक जैसी व्यवस्था लागू की है। अब ऐसे मामलों में जांच शुरू करने से पहले बिहार सरकार की पूर्व सहमति जरूरी होगी।
सवाल उठ रहा है कि आखिर सरकार ने यह फैसला क्यों लिया? क्या यह राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई से सुरक्षा देने की कोशिश है या फिर भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई का रास्ता मुश्किल करने वाला कदम? सरकार के फैसले के पीछे की असली वजह क्या है?

CBI जांच से पहले सरकार की मंजूरी क्यों?
नई अधिसूचना के मुताबिक बिहार सरकार से जुड़े लोक सेवकों के खिलाफ CBI जांच शुरू करने से पहले राज्य सरकार की अनुमति लेनी होगी। इसी तरह राज्य सरकार के नियंत्रण वाले निगम, कंपनियां, बैंक और वित्तीय सहायता पाने वाले संस्थान भी इस दायरे में आएंगे। यानी अब CBI को जांच के लिए पहले बिहार सरकार के पास प्रस्ताव भेजना होगा। सरकार मामले की समीक्षा करने के बाद तय करेगी कि जांच की अनुमति दी जाए या नहीं।
ये भी पढ़ें: मंत्री निशांत कुमार को माला पहनाने गए नेताजी, चोर ने गले से उतार ली 7 लाख की चेन, चोर को पकड़ने में जुटी पुलिस
क्या भ्रष्ट अधिकारियों को मिल जाएगी राहत?
इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इसका फायदा भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अधिकारियों को मिलेगा? सरकार का कहना है कि यह व्यवस्था राज्य के अधिकार क्षेत्र और संघीय ढांचे को स्पष्ट करने के लिए है। हालांकि विपक्ष इसे जांच एजेंसी के काम में दखल के तौर पर देख रहा है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर किसी अधिकारी पर गंभीर भ्रष्टाचार का आरोप लगता है तो क्या सरकार की मंजूरी जांच की प्रक्रिया को धीमा नहीं कर सकती?
केंद्र और राज्य के कर्मचारियों में फर्क क्यों?
नई व्यवस्था में केंद्रीय कर्मचारियों और केंद्र सरकार के नियंत्रण वाले सार्वजनिक उपक्रमों को अलग रखा गया है। बिहार में काम करने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों या केंद्रीय PSU से जुड़े मामलों में राज्य सरकार की पूर्व अनुमति जरूरी नहीं होगी। यानी CBI का अधिकार पूरी तरह खत्म नहीं किया गया है। बदलाव मुख्य रूप से उन मामलों पर है, जिनका सीधा संबंध बिहार सरकार, उसके कर्मचारियों या राज्य के नियंत्रण वाली संस्थाओं से है।
ये भी पढ़ें: 'खान सर मेरी हत्या करवा सकते हैं', हुस्नारा खातून कौन, खान सर से क्यों जताया जान का खतर
क्या CBI की कार्रवाई पर लगेगा ब्रेक?
अब बिहार सरकार से जुड़े मामलों में CBI को जांच शुरू करने से पहले औपचारिक प्रस्ताव भेजना होगा। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही एजेंसी आगे बढ़ सकेगी। ऐसे में विपक्ष के पास सरकार पर सवाल उठाने का मौका जरूर होगा कि कहीं यह व्यवस्था जांच को राजनीतिक या प्रशासनिक मंजूरी पर निर्भर तो नहीं कर देगी। वहीं सरकार इसे राज्य के अधिकारों की रक्षा और जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने वाला कदम बता सकती है। असली सवाल यही है कि इसका इस्तेमाल निष्पक्ष जांच के लिए होगा या आरोपों से घिरे अधिकारियों को राहत देने के लिए?


Click it and Unblock the Notifications
