Lok Sabha Chunav: कौन हैं चौधरी महबूब अली कैसर, जिन्होंने चिराग पासवान और NDA को दिया झटका
Khagaria Lok Sabha Chunav: बिहार की खगड़िया लोकसभा सीट पर मतदान से पहले बड़ा खेला हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोजपा (र) अध्यक्ष चिराग पासवान को ज़ोरदार चुनावी झटका दिया है। हाल ही में चिराग की पार्टी में शामिल हुए महबूब अली कैसर ने पाला बदल लिया है।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनावी दांव खेलते हुए चौधरी महबूब अली कैसर अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। यह तेजस्वी यादव का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि महबूब अली कैसर के शामिल होने से महागठबंधन खगड़िया में जीत दर्ज कर सकती है।

अब आप सोच रहे होंगे कि यह चौधरी महबूब अली कैसर कौन हैं, जिनके राजद में शामिल होने से एनडीए गठबंधन और चिराग पासवान की नींद उड़ गई है। दरअसल चौधरी महबूब अली कैसर खगड़िया के मौजूदा सांसद हैं, जो लोजपा (पारस गुट) से चिराग पासवान की पार्टी में शामिल हुए थे।
चौधरी महबूब अली कैसर को यह उम्मीद थी कि वह दो बार से खगड़िया सांसद की कुर्सी संभाल रहे हैं। इसलिए इस बार चिराग पासवान अपनी पार्टी से उन्हें ही टिकट देंगे, ऐसा नहीं हुआ। लोजपा (र) अध्यक्ष चिराग पासवान ने भागलपुर के व्यापारी राजेश वर्मा को टिकट दे दिया। इसके बाद से ही चौधरी महबूब अली कैसर ने राजद में जाने का फैसला लिया।
चौधरी मेहबूब अली कैसर खगड़िया लोकसभा सीट से संसद सदस्य हैं। उन्होंने अपने सियासी सफर की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से की। साल 2007 से 2010 तक वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव थे। इसके बाद साल 2010 से 2013 तक बिहार कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे।
बिहार विधान सभा में उन्होंने तीन बार सिमरी-बख्तियारपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री की ज़िम्मेदारी भी निभाई। साल 2014 में लोक जनशक्ति पार्टी की टिकट पर खगड़िया से सांसद का चुनाव जीते। 2019 में भी दोबारा से सांसद का ताज उनके सिर सजा।
सहरसा में जन्मे महबूब अली कैसर का स्व. चौधरी सलाहुद्दीन के बेटे हैं। जो कि बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री भी थे। नवाब परिवार से ताल्लुक रखने वाले महबूब अली कैसर सिमरी बख्तियारपुर (तत्कालीन रियासत) के नवाब नज़ीरुल हसन के पोते हैं। बिहार सरकार में उन्होंने बचौत विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री काम किया है। महबूब अली कैसर ने अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पढ़ाई की












Click it and Unblock the Notifications