जानिए कौन हैं बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत? जिनकी पत्नी ऐश्वर्या राज ने जीता ‘Mrs. Bihar 2025' का खिताब

BJP MLA Wife Aishwarya Raj Mrs Bihar 2025: बिहार की राजनीति में जहां आमतौर पर सियासी बयानबाज़ी और गठजोड़ की चर्चा होती है, वहीं इस बार एक ख़बर राजनीति की चकाचौंध से निकलकर सीधे फैशन और आत्मविश्वास के मंच तक पहुंची है। भोजपुर के बड़हरा से बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत सिंह (Vishal Prashant) की पत्नी ऐश्वर्या राज ने 'मिसेज़ बिहार 2025' का खिताब जीतकर न सिर्फ सियासी गलियारों में हलचल मचा दी, बल्कि पूरे राज्य में गर्व की लहर दौड़ा दी है। इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन पटना में किया गया, जहां ऐश्वर्या ने अपने आत्मविश्वास, संस्कृति से जुड़ाव और गरिमामय प्रस्तुतिकरण के ज़रिए निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।भोजपुर जिले में इस खबर को लेकर खुशी की लहर है।

विधायक पति विशाल प्रशांत सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा, 'ये जीत सिर्फ ऐश्वर्या की नहीं, बल्कि हर उस महिला की है जो खुद के लिए कुछ करने की हिम्मत रखती है। तुम्हारे आत्मबल और मेहनत को सलाम।'

Mrs Bihar 2025

Who is Aishwarya Raj कौन हैं ऐश्वर्या राज?

पटना में हाल ही में आयोजित मिसेज़ बिहार 2025 सौंदर्य प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राज ने 14 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया। वह भोजपुर के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक विशाल प्रशांत सिंह की पत्नी और बिहार के पूर्व विधायक सुनील पांडेय की बहू हैं। पटना में जन्मी और पली-बढ़ी ऐश्वर्या की शिक्षा भी उतनी ही प्रभावशाली है जितनी उनकी व्यक्तित्व की चमक। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम और फिर पटना विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री हासिल की। इसके साथ ही, उन्होंने गुरुग्राम स्थित एक संस्थान से एयर होस्टेस प्रशिक्षण का कोर्स भी किया है। ऐश्वर्या का यह सफर सिर्फ एक ब्यूटी पेजेंट जीतने का नहीं है, यह उस जज़्बे और हौसले की कहानी है जिसमें एक महिला अपने पारिवारिक दायित्वों को निभाते हुए भी अपने सपनों को ज़िंदा रखती है।

ये भी पढ़ें Bihar Chunav 2025: चुनावी साल में अंबेडकर के अपमान पर नोटिस! क्या लालू यादव को ले डूबेगा ये वीडियो?

ऐश्वर्या राज ने अपने जवाब से लोगों का जीता दिल

पटना में आयोजित मिसेज बिहार 2025 प्रतियोगिता में भले ही प्रतिभागी पूरे राज्य से आए हों, लेकिन भोजपुर की बहू और बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत सिंह की पत्नी ऐश्वर्या राज ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और सामाजिक सोच से निर्णायकों के साथ-साथ दर्शकों का दिल भी जीत लिया।प्रतियोगिता के निर्णायक दौर में जब स्टेज पर ऐश्वर्या से महिलाओं की भूमिका को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता और बदलते सामाजिक दृष्टिकोण पर जो जवाब दिया, वह सिर्फ शब्द नहीं बल्कि एक सोच थी, ऐसी सोच जो आने वाली पीढ़ी के लिए रास्ता दिखाए। उन्होंने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि, 'हर महिला का सपना उसका अधिकार है, और समाज को चाहिए कि वह उन्हें सिर्फ घरेलू भूमिका में न बाँधे, बल्कि हर क्षेत्र में उनके आत्मविश्वास को सलाम करे।'

ये भी पढ़ें Bihar Politics: 'बिहार में जीजा और मेहरारू आयोग बना दीजिए', जमाई आयोग के बाद तेजस्वी की CM नीतीश से नई मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+