Bihar Politics: लालू तिरुपति जाएं या मज़ार पर चादर चढ़ाएं, कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है- सुशील कुमार मोदी

Bihar News: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने महागठबंधन सरकार एक बार फिर हमला बोला है। वहीं उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा है। सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद ने भाजपा का रथ रोका, तो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बन गई।

लालू प्रसाद यादव ने जब आतंकी नुसरत जहां को बिहार की बेटी बताते हुए नरेंद्र भाई मोदी का विरोध किया, तब देश को 30 साल बाद सबसे मजबूत भाजपा सरकार मिली। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि देवगौड़ा काल के 'किंग मेकर' लालू प्रसाद 2014 में ऐसे जोकर हो गए, जो न अपनी बेटी को लोकसभा का चुनाव जिता पाए।

When Lalu stopped the rath, Vajpayee government was formed- Sushil Modi Bihar Politics Hindi

2019 के संसदीय चुनाव में पार्टी का खाता खुलवा पाए। आज वे भाजपा को बिहार में एक भी सीट जीतने न देने की बात कर किसको धोखा दे रहे हैं? उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में गले तक डूबा लालू परिवार अब भगवान तिरुपति के मंदिर हो आए या किसी मजार पर चादर चढ़ा ले, उनके अनर्गल बयानों का कोई असर होने वाला नहीं।

पीएम मोदी की गारंटी पर लोग भरोसा कर राज्य की सभी 40 सीटों पर कमल खिलायेंगे। सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद की भ्रष्ट और परिवारवादी पार्टी को भाजपा ने 2010 के विधानसभा चुनाव पर मात्र 22 सीटों पर समेट दिया था। उनके पास विपक्ष का नेता-पद पाने की हैसियत नहीं थी।

सुशील मोदी ने कहा कि जब बिहार को रोशनी की जगह आगजनी, राख और अंधेरा बांटने वाली लालटेन बुझने वाली थी, तब नीतीश कुमार ने पलटी मार कर लालटेन की टंकी फुल कर दी। अब वे राज्य के विकास को फूंक कर सत्ता की आग सेंक रहे हैं।

सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद खुद चारा घोटाले में सजायाफ्ता हैं, नौकरी के बदले जमीन मामले में तेजस्वी यादव सहित परिवार के आधा दर्जन लोग जमानत पर हैं, लोकसभा में पार्टी का कोई नामलेवा नहीं , लेकिन चुनौती उसे दे रहे हैं, जो लगातार दो बार अजेय बहुमत से निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं और जिन पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं। बिहार की जनता सब देख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+