Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के क्या हैं आसार, जानिए अपने जिले का हाल
Bihar Weather News Today: बिहार में कभी बारिश तो कभी धूप जैसे हालात बने हुए हैं। सितंबर महीने के शुरु होते ही मॉनसून की विदाई भी नज़दीक आने लगी है। बिहार में बारिश की बात करें तो इस बार नॉर्मल से 26 फीसदी कम वर्षा हुई है। पिछले तीन दिनों में राजधानी पटना समते प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में कहीं तेज़ तो कहीं छिटपुट वर्षा हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 11 सितंबर से एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के कई ज़िलों में 11 सितंबर से 13 सितंबर तक तेज़धार बारिश के आसार इस बाबत हैं। मौसम विभाग की तरफ़ से येल्लो अलर्ट भी जारी किया है। रविवार 8 सितंबर को प्रदेश के 22 जिलों में हल्के से मध्यम वर्षा हुई थी।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर पश्चिम और उसके करीब मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब क्षेत्र बना हुआ है। निम्न दवाब क्षेत्र बनने की वजह से समुंद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, जो कि झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ से होकरॉअगले तीन दिनों के दौरान गुजरेगी।
मॉनसून की टर्फ लाइन बीकानेर से कोटा होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब क्षेत्र से गुजर रही है। मौसमी घटकों के संयुक्त प्रभाव की वजह से आगामी 3 दिनों के दौरान मौसम में कोई ख़ास बदलाव के आसार नहीं हैं। 1, 2 जगहों पर हल्के से मध्यम वर्षा की उम्मीद है।
प्रदेश में 11 सितंबर से ज़्यादा बारिश होने की उम्मीद है। बिहार के लगभग ज़िलों में गर्जन के साथ तेज़ बारिश की उम्मीद है। 8 सितंबर रविवार को पटना, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, भभुआ, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज के 1 से 2 जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई । वहीं बचे हुए ज़िलों में हल्की बारिश हुई।












Click it and Unblock the Notifications