Train Accident: ‘क्या पता था वह नहीं उनकी मौत की ख़बर आएगी’, लोको पायलट अनिल की मौत पर बिखरा परिवार

Kanchanjunga Train Accident: न्यूजलपाईगुड़ी स्टेशन (पश्चिम बंगाल) से 30 किलोमीटर की दूरी पर हुए रेल हादसे में कई परिवार बिखर गए। किसी की मांग सूनी हो गई, तो किसी के सिर से पिता का साया उठ गया। कहीं पूरा परिवार ही बिखर गया।

सोमवार की सुबह रंगापानी स्टेशन के पास 8.45 बजे के करीब कंचनजंगा एक्सप्रेस में पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर ज़ोरदार टक्कर मार दी। रेल हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 दर्जन से ज़्यादा लोग ज़ख्मी बताये जा रहे हैं।

west Bengal kanchanjunga express train accident family scattered over the death of loco pilot Anil

इस दर्दनाक हादसे में बख्तियारपुर (बिहार) के रहने वाले 42 वर्षीय लोको पायलट अनिल कुमार की मौत हो गई। सियाशरण प्रसाद के बेटे अनिल कुमार की मौत पर परिवार वालों ने कहा कि उनके (अनिल) के आने की ख़बर चाहते थे, लेकिन उनके मौत की ख़बर आई। पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अनिल जलपाईगुड़ी में ही रह करते थे। उनके पिता के परिवार में पांच भाई-बहन और माता-पिता थे। सभी में वह दूसरे नंबर पर थे। आपको बता दें कि कंचनजंग ट्रेन हादसे के मद्देनज़र किशनगंज रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाया गया था।

हेल्प डेस्के से यात्रियों की जानकारी देने के साथ ही ट्रेनों के डाईवर्ट रूट के बारे में भी बताया जा रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन में किशनगंज के भी 12 मुसाफिर सफर कर रहे थे। हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं।

मालगाड़ी के दो लोको पायलट की मौत हो गई, इसके अलावा कंचनजंगा ट्रेन के एक गॉर्ड सहित नौ लोगों के मौत की पुष्टि की गई है। मनोज कुमार सिंह (अपर मंडल रेल प्रबंधक, कटिहार रेल मंडल) ने बताया कि रंगापानी और निजवारी स्टेशन के कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी में ज़ोरदार टक्कर हो गई।

मालगाड़ी ने खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में पीछे टक्कर मारी जिसमें कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड आशीष सहित नौ लोगों की मौत हो गई। मालगाड़ी के दोनों लोको पायलट अनिल कुमार और असिस्टेंट लोको पायलट मोनू कुमार भी हादसे का शिकार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+