VIDEO: हाईलेवल मीटिंग में सोती रही कानून व्यवस्था, खर्राटे लेते रहे पुलिस ऑफिसर्स

पटना। बिहार की पुलिस अपने काम को लेकर कितनी सजग हैं इसका उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब हाईलेवल मीटिंग में पुलिस अधिकारी सोते दिखे। दुर्गा पूजा पर सुरक्षा को लेकर हाई लेवल मीटिंग चलती रही और मीटिंग में अधिकारी सोते रहे। पटना के बापू सभागार में संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन किया गया था। इस हाईलेवल मीटिंग में राजधानी के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे।

 WATCH: Police officers seen sleeping during a law and order briefing ahead of Durga Puja in Patna,earlier today.

मीटिंग में दुर्गा पूजा और रावण दहन को लेकर बैठक चल रही थी। मीटिंग में जिलाधिकारी कुमार रवि और डीआईजी के साथ पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज संयुक्त ब्रीफिंग कर रहे थे। शहर में सुरक्षा को लेकर प्लान बनाए जा रहे थे, लेकिन मीटिंग में अधिकांश अधिकारी सो रहे थे। कुछ सोते दिखे तो कुछ अधिकारी अपने मोबाइल में व्यस्त थे। अधिकारियों की बातों पर किसी का कोई ध्यान नहीं था।

इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। जहां अपराध दिन पर दिन बढ़ रहे हैं, वहां की कानून व्यवस्था सो रही है। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+