Waqf Bill News: पटना के जामा मस्जिद के मौलाना के बिगड़े बोल, कहा- तमाम ताकतों को जूती की नोक पर उड़ा देते हैं

Waqf Bill News: पटना के जामा मस्जिद के मौलाना के बिगड़े बोल सामने आए हैं। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि मुसलमान चप्पे-चप्पे पर है अगर खून बहाने की जरूरत पड़ी तो भी वहां आएंगे। उन्होंने कहा मुसलमान ऐलान कर चुके हैं, हम इस वक्फ बिल को नहीं मानेंगे। इसे जबरदस्ती थोपने की कोशिश ना करें।

पटना के जामा मस्जिद में आज नमाज के बाद मस्जिद के मौलाना तकरीर करते हुए कहा वक्फ बिल के अंदर बार-बार बताने की कोई जरूरत नहीं है। हम कई बार बता चुके हैं कि इसके अंदर खराबी है। सरकार जमीन को किस तरह से कब्जे में लेना चाहती है, वह सब हमे पता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वो कहते हैं कि सड़क पर नमाज मत पढ़ो। तुम सारे त्यौहार रोड पर मना सकते हो लेकिन जब हम ज्यादा भीड़ की शक्ल में आ जाएं तो मना करते हो कि मस्जिद की नहीं घर की छत पर भी नमाज नहीं पढ़ सकते। यह दोहरा नजरिया क्यों? गौरतलब है कि यूपी में एक अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ऐसा कहा था। लेकिन फिर इसे लागू नहीं किया गया।

Waqf Bill

तमाम ताकतों को जूती की नोक पर उड़ा देते हैं: मौलाना

उन्होंने कहा कि मुसलमान जिंदा है और दुनिया के चप्पे-चप्पे, हिंदुस्तान की गली-गली में है। वक्फ बिल लाकर जमीन छीनोगे? किस जमीन की बात कर रहे हो, कैसे छीन लोगे, इतनी आसानी से कैसे चोरी कर लोगे, बेवकूफ बनाना बंद करो। हमें तुम्हारी इतनी हमदर्दी नहीं चाहिए। हमें डराने वाले कान खोलकर सुन ले हम सिर्फ अल्लाह से डरते हैं, किसी और से हम नहीं डरते हैं। बाकी तमाम ताकतों को जूती की नोक पर उड़ा देते हैं।

मुसलमान इस बिल को REJECT करते हैं: AIMPLB

वहीं आज ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड(AIMPLB) ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- रमज़ान के आखरी जुमा यानी जुमा-तुल-विदा के दिन करोड़ों भारतीय मुसलमानों ने अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर Waqf Amendment Bill 2024 के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। मुसलमान इस बिल को REJECT करते हैं! हम सरकार से मांग करते हैं की वह इस असंवैधानिक वक्फ़ संशोधन बिल को तुरंत वापस ले।

AIMPLB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक लेटर शेयर किया

AIMPLB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर आज एक लेटर शेयर कर लिखा- अल्हम्दुलिल्लाह, दिल्ली के जंतर-मंतर और पटना में मुसलमानों के जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन ने कम से कम BJP की सहयोगी पार्टियों को हिला दिया है। अब 29 मार्च को विजयवाड़ा में भी एक बड़ा प्रदर्शन होगा। वक्फ संशोधन बिल 2025 एक खतरनाक साजिश है। इसका उद्देश्य मुसलमानों को उनकी मस्जिदों, ईदगाहों, मदरसों, दरगाहों, खानकाहों, कब्रिस्तानों और परोपकारी संस्थानों से बेदखल करना है। यदि यह बिल पास हो गया तो ये सभी हमसे छीन लिए जाएंगे।

बता दे कि हाल ही में पटना में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुआ था। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और अन्य मुस्लिम संगठनों ने इस विधेयक का विरोध करते हुए पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। उनका मानना है कि यह विधेयक वक्फ संपत्तियों पर सरकारी और गैर-सरकारी कब्जों को वैध बनाने, नई कानूनी उलझनों को जन्म देने और विशेष रूप से मस्जिदों, ईदगाहों, दरगाहों और खानकाहों को ध्वस्त करने का रास्ता खोलता है। इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+