बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान शुरू, इस दिन आएंगे चुनाव परिणाम
बिहार में विधान परिषद चुनाव की वजह से सियासी हलचल बढ़ी हुई है। विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। बिहार के सभी 23 मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग की जा रही है। शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे।
पटना, 4 अप्रैल 2022। बिहार में विधान परिषद चुनाव की वजह से सियासी हलचल बढ़ी हुई है। विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। बिहार के सभी 23 मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग की जा रही है। शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए हर मतदान केंद्र पर चार कर्मियों की तैनाती की गई है। मतदान का समय 8 बजे लेकर शाम चार बजे तक का रखा गया है। सभी केंद्रों पर वोटिंग की लाइव बेबकास्टिंग की जा रही है। हिंदी भवन बने कंट्रोल रूम से मतदान केंद्रों की स्थिति पर नज़र रखी जा रही है, अगर मतदान केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी हुई तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने की वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक
रविवार को हिंदी भवन स्थित समाहरणालय से चुनाव के लिए मतदान सामग्री, मतपत्र और बैलेट बॉक्स को डिस्पैच कर दिया गया था। कर्मी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर रविवार की देर शाम ही पहुंच गए थे। समाहरणालय स्थित सभागार में जिलाधिकारी द्वारा सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुइ थी। चुनाव की तैयारी से जुड़ी ज़रूरी चीज़ों का जायजा लिया गया। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने की व्यवस्था की गई है। आपको बता दें कि मतगणना केंद्रों पर 115 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

सात अप्रैल को होगी मतगणना
ग़ौरतलब है कि विधान परिषद चुनाव में आम जनता नहीं बल्कि जन प्रतिनिधियों द्वारा मतदान किया जाता है। इन मतदाताओं में वार्ड मेम्बर, पंचायत समिति और उनके सद्स्य, मुखिया, जिला परिषद सदस्य, नगर निकाय और नगर निगम के प्रतिनिधि, विधायक, विधान पार्षद और सांसदों का नाम शामिल रहता है। आज मतदान ख़त्म होने के बाद तीन स्तरीय सुरक्षा के बीच वज्रगृह में मतपेटियों को रखा जाएगा। सात अप्रैल को आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में मतगणना होगी।
Recommended Video

चुनाव शासन और सरकार के प्रति भरोसा का प्रतीक
बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने पूर्णिया, छपरा, बेगूसराय, कटिहार, मधुबनी में बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए जनप्रतिनिधियों से मुलाक़ात की। मीडिया से रूबरू होने के बाद उन्होंने कहा कि इस चुनाव के मतदाताओं का उत्साह पंचायती राज प्रतिनिधियों का शासन और सरकार के प्रति भरोसा का प्रतीक है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन जनता के भरपूर आशीर्वाद से सभी 24 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। बिहार में पूरी एखजूटता के साथ एनडीए काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ी है। इसी के साथ बिहार में प्रत्येक क्षेत्र में सभी वर्गों के लिए सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम हुआ है।
ये भी पढ़ें: बिहार: ये क्या कह गए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, विपक्ष पर हमला है या फिर तारीफ़ !












Click it and Unblock the Notifications