बिहार: 30 मई को घोसी विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान और उसी दिन होगी मतगणना, जानिए क्यों ?

बिहार की घोसी विधानसभा सीट जहानाबाद ज़िले में आती है। बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ महेंद्र प्रसाद के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है।

पटना, 5 मई 2022। बिहार की घोसी विधानसभा सीट जहानाबाद ज़िले में आती है। बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ महेंद्र प्रसाद के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। घोसी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने आज कार्यक्रम घोषित कर दिया। 12 मई 2022 (गुरुवार) को नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख निर्धारित की गई है। वहीं नॉमिनेशन दाखिल करने की आख़री तारीख़ 19 मई 2022 (गुरुवार) है। इसके साथ ही नाम वापसी के लिए 23 मई 2022 (सोमवार) का दिन मुकर्रर किया गया है। ग़ौरतलब है कि 1 जून 2022 से पहले मतदान संपन्न करना है। इसलिए 30 मई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी की जाएगी।

election comission

घोसी विधानसभा क्षेत्र के सियासी समीकरण

घोसी विधानसभा क्षेत्र के जातीय समीकरण की बात की जाए तो यहां भूमिहार, यादव, रविदास और पासवान मतदाता अहम भूमिका निभाते आए हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में शहरी आबादी बहुत ही कम तादाद में है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी ज्यादा है। ग़ौरतलब है इस विधानसभा क्षेत्र की सीमाएं गया, नालंदा और पटना ज़िले से जुड़ी हुई है। यहां कुल मतदाताओं की तादाद 2 लाख 58 हज़ार है जिसमें पुरुष मतदाताओं की तादाद 1 लाख 35 हज़ार (52.34%) है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 1 लाख 26 हज़ार (47.65%) है। 1990 के विधानसभा चुनाव में यहां सबसे ज़्यादा 86.41 फ़ीसद हुई थी।

ये भी पढ़ें: नेपाल के लिए बिहार से भी गुज़रेगी हिन्दुस्तान की पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, जानिए कब शुरू होगी सेवा ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+